दोस्तों आपको तो यह बात पता ही होगा की हमारे देश के अंदर आज के समय में भी बहुत सारे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के अंदर बेटियों के जन्म को एक आर्थिक बोझ के रूप माना जाता है और इसी रूढ़िवादी सोच को बदलने, बाल विवाह को रोकने और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना को चलाई जा रही है, जिसका नाम मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना (Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana) रखा गया है.
इस योजना के तहत सरकार के द्वारा लाड़ली बेटियों को उनके जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और शादी की उम्र तक कुल ₹1,43,000 रुपये का वित्तीय आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है और हाल ही में इसके दुसरे चरण यानि की लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को भी लागु किया गया है.
अगर आपके भी घर में कोई एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया है या आपकी बेटी अभी स्कूल/कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योकि इसमें मैंने आपको Ladli Laxmi Yojana 2026 से जुड़ी उन सभी छोटे से छोटे बातो को बताया हूँ, जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाला है, तो आप इसको एक बार अंत तक जरुर पढ़े और इसका लाभ उठाये.
लाड़ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य
सबसे पहले तो मैं आपको बतादू की इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है और इसके पीछे सरकार का कई दूरदर्शी और सामाजिक उद्देश्य हैं, जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है.
- लिंगानुपात में सुधार: सबसे पहले तो समाज के अंदर बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करके लड़के-लड़कियों के अनुपात को बराबर करना.
- बाल विवाह पर रोक: और जो भी लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो सबसे पहली बात की उनकी बेटी की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं होनी चाहिए, इससे बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगती है.
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा: और इस योजना में मिलने वाली धनराशि का एक बड़ा हिस्सा आपके बेटी की स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई के समय मिलता है, जिससे माता-पिता पैसों की कमी के कारण बेटियों की पढ़ाई नहीं छुड़वाते है.
- आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण: और जब आपकी बेटी 21 वर्ष की आयु को पूरी कर लेती है, तो उसे एकमुश्त बड़ी राशि मिलती है, जिसका उपयोग वह अपनी उच्च शिक्षा, करियर निर्माण या विवाह के लिए कर सकती है.
| योजना का नाम | Ladli Laxmi Yojana 2026 |
| शुरुआत की गई | मध्य प्रदेश सरकार |
| कुल वित्तीय सहायता | ₹1,43,000 |
| Apply Online | Apply Now |
₹1,43,000 की राशि कैसे मिलती है?
बहुत सारे लोगो के मन के अंदर यह बात रहता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के पंजीकरण के तुरंत बाद ही ₹1,43,000 बैंक खाते में आ जाते हैं या कोई और तरीका होता है, तो मैं आपको निचा बता देता हूँ कि सरकार द्वारा बेटी के नाम पर ₹1,43,000 का एक डिजिटल आश्वासन प्रमाण पत्र तैयार किया जाता है और इस राशि को बेटी की उम्र और उसकी शिक्षा के अलग-अलग चरणों के अनुसार कुल 6 किश्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
1. पहली किश्त कक्षा 6वीं में प्रवेश करने पर
जब इस योजना के तहत पंजीकृत बालिका अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करके कक्षा 6वीं में प्रवेश लेती है, तो उसके बैंक खाते में सरकार द्वारा ₹2,000 की पहली किश्त ट्रांसफर की जाती है.
2. दूसरी किश्त कक्षा 9वीं में प्रवेश करने पर
और जब आपकी बेटी अपनी अगले चरण यानि की माध्यमिक शिक्षा के अंदर जाती है और कक्षा 9वीं में दाखिलालेती है, तो उसको पढ़ाई के खर्च के लिए ₹4,000 की दूसरी किश्त दी जाती है.
3. तीसरी किश्त कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर
और हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जब बालिका कक्षा 11वीं में नियमित रूप से प्रवेश लेती है, तो सरकार की तरफ से ₹6,000 की तीसरी किश्त प्रदान की जाती है.
4. चौथी किश्त कक्षा 12वीं में प्रवेश करने पर
स्कूली शिक्षा के अंतिम वर्ष यानी कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर बेटी को ₹6,000 की चौथी किश्त मिलती है, ताकि वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके.
5. पांचवीं किश्त उच्च शिक्षा / कॉलेज में प्रवेश पर
अब मैं आपको बतादू की यह इस योजना का सबसे बेहतरीन हिस्सा में से एक है, जिसे चरण 2.0 में जोड़ा गया है और जब बेटी 12वीं पास करके किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम जैसे- इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, नर्सिंग, ग्रेजुएशन आदि में प्रवेश लेती है, तो उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दो समान किश्तों में दी जाती है.
6. छठी और अंतिम किश्त 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर
जब लाड़ली बेटी की आयु 21 वर्ष पूर्ण हो जाती है और उसकी शादी 18 वर्ष से कम उम्र में न हुई हो, तो सरकार द्वारा उसे ₹1,00,000 की अंतिम और सबसे बड़ी एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है.
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 के लिए पात्रता
अगर आपके घर में भी कोई बेटी हुई है और आप उसका भी नाम इसके अंदर जोड़ना चाहते है, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा, जिसको मैं निचे बताया हूँ.
- सबसे पहली बात तो बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए.
- उसके बाद से बालिका के माता या पिता में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए.
- फिर बेटी का जन्म होने के बाद उसका स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना चाहिए.
- और अगर माता-पिता की पहली संतान बेटी है, तो वह बिना किसी शर्त के पात्र है.
- फिर यदि दूसरी संतान भी बेटी होती है, तो दूसरी बेटी को लाभ तभी मिलेगा जब माता-पिता ने दूसरी संतान के जन्म के बाद परिवार नियोजन यानि की नसबंदी करवा ली हो और उसका प्रमाण पत्र जमा किया हो.
- और मान लीजिये की आप किसी परिवार के अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो वे भी उस बेटी को इस योजना का लाभ दिला सकते हैं, बशर्ते उनके पास कानूनी गोद लेने का प्रमाण पत्र हो.
- फिर बेटी के जन्म के 1 वर्ष के भीतर योजना के तहत आवेदन करना अनिवार्य है.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
और अगर आपको इसके अंदर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना है, तो आपके पास मेरे द्सवारा बताये गए भी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी या फोटोकॉपी अपने पास तैयार रखे क्योकि इसका जरूरत कभी भी पड़ सकता है.
- सबसे पहले तो बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- फिर माता-पिता का आधार कार्ड
- उसके बाद बालिका का आधार कार्ड
- फिर मध्य प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
- फिर आपके परिवार की समग्र आईडी
- फिर बालिका की पासपोर्ट साइज फोटो
- उसके बाद आपका बैंक खाता पासबुक
- फिर परिवार नियोजन प्रमाण पत्र
- और लास्ट में आपका आंगनवाड़ी पंजीकरण नंबर / कार्ड
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 में हम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना होगा और यदि आपको इसके अंदर अपना फॉर्म बनही भरना आता है, तो निचे मैंने आपको एकदम सरल शब्दों में बताया हूँ, जिसको आप पढ़ कर बहुत ही आसानी से भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- फिर आप पात्रता शर्तों को स्वीकार करें.
- फिर आप समग्र आईडी और अपना अन्य जानकारी भरे.
- उसके बाद से आपके सामने Application Form खुल जायेगा उसको अच्छे से भरे.
- फिर मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें.
- फिर लास्ट में अपना फॉर्म सबमिट करें और आपको एक रसीद प्रिंट मिलेगा उसको अच्छे से रखे.
ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका
मान लीजिये की बहुत सारे ऐसे भी लोग होते है, जिनको अपना फॉर्म ऑनलाइन भरने नहीं आता है, तो वह लोग अपना फॉर्म ऑफलाइन भरते है, तो मैं इसको भी बता देता हूँ कि आप कैसे अपना फॉर्म को ऑफलाइन भर सकते है.
- सबसे पहले तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या परियोजना कार्यालय में जाएं.
- वहां से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मुफ्त आवेदन फॉर्म को प्राप्त करें.
- उसके बाद से फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को साफ-साफ अक्षरों में भरें.
- फिर ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें.
- उसके बाद से आप भरे हुए फॉर्म को वापस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें.
- फॉर्म जमा करने के बाद वहां से आपको पावती रसीद मिलेगा उसको लेना ना भूले.
- फिर आपके फॉर्म की जांच के बाद अधिकारी इसे ऑनलाइन पोर्टल पर फीड कर देंगे.
FAQs
1. क्या लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मध्य प्रदेश के बाहर की बेटियों को मिल सकता है?
नहीं, यह योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इसलिए इसका लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिल सकता है जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं.
2. एक परिवार की कितनी बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है?
सामान्य तौर पर एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है. लेकिन यदि दूसरी डिलीवरी के वक्त जुड़वां (Twins) बेटियां पैदा होती हैं, तो उस स्थिति में तीनों बेटियों को लाभ दिया जाएगा.
3. क्या योजना का पैसा सीधे बेटी के हाथ में मिलता है?
नहीं, योजना की शुरुआती किश्तें बेटी की शिक्षा के समय उसकी माता या जॉइंट बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैं. अंतिम ₹1,000,000 की बड़ी राशि बेटी के 21 वर्ष पूरे होने पर सीधे उसके स्वयं के बैंक खाते में भेजी जाती है.
4. यदि बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले हो जाती है, तो क्या ₹1 लाख मिलेंगे?
बिल्कुल नहीं. योजना की सबसे मुख्य शर्त यही है कि बेटी का बाल विवाह नहीं होना चाहिए। यदि बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले कर दी जाती है, तो उसे 21 वर्ष की उम्र पर मिलने वाली ₹1 लाख की अंतिम किश्त नहीं दी जाएगी और योजना रद्द कर दी जाएगी.
5. लाड़ली लक्ष्मी योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि आपको आवेदन करने, स्टेटस चेक करने या पैसे मिलने में कोई भी समस्या आ रही है, तो आप मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या संबंधित जिले के परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. विस्तृत संपर्क विवरण आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं.
निष्कर्ष:
दोस्तों मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 2026 यह ना केवल एक वित्तीय सहायता योजना है, बल्कि यह बेटियों के सुनहरे भविष्य की नींव है और इसमें ₹1,43,000 की यह राशि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और समाज में सिर उठाकर जीने का हौसला देती है और अगर आपके घर में या आपके आस-पड़ोस में कोई ऐसी बेटी है जो इस योजना की पात्रता रखती है, तो बिना देर किए आज ही इसके लिए आवेदन करें और इस योजना का लाभ लेकर अपने सपने को पूरा करे.