घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड e-KYC कैसे चेक करें? जानें आपके परिवार में किसका KYC हुआ है और किसका नहीं

दोस्तों यह बात तो आपको पता ही है कि आज के समय में राशन कार्ड केवल सस्ता राशन प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र भी बन चुका है और केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़ा खत्म करने के लिए राशन कार्ड धारकों का e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है.

ऐसे में यदि आपके परिवार के किसी सदस्य का e-KYC नहीं होता है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है या फिर उस सदस्य का राशन मिलना बंद हो सकता है, तो ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके परिवार के किन-किन सदस्यों का e-KYC पूरा हो चुका है और किनका अभी बाकी है.

और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर, राशन की दुकान (Kotedar) या जन सेवा केंद्र (CSC) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही 2 मिनट में पूरे परिवार का स्टेटस चेक कर सकते हैं और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं यह लेख आपके लिए ही लिख रहा हूँ कि आप अपने घर बैठे ही कैसे चेक कर सकते है कि आपके परिवार के किन सदस्यों का e-KYC हुआ है और किनका नहीं.

राशन कार्ड e-KYC क्या है और यह क्यों जरूरी है?

आपको मैं बतादू की e-KYC का सीधा सा मतलब है आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Verification) जब आप अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर पॉस (POS) मशीन पर अपनी उंगली लगाते हैं और आधार का मिलान करते हैं, तो आपका e-KYC पूरा हो जाता है.

e-KYC कराने के मुख्य कारण:

  • फर्जी राशन कार्ड पर रोक: आपको मैं बतादू की बहुत सारे ऐसे राशन कार्ड चल रहे थे जिनमें फर्जी या अमान्य नाम दर्ज थे e-KYC से फर्जीवाड़े पर लगाम लगी है.
  • पात्र लोगों को लाभ: और जो व्यक्ति वास्तविक गरीब और जरूरतमंद परिवार हैं, उन्हें उनका पूरा हक मिले.
  • मृत या अनुपस्थित सदस्यों को हटाना: तथा जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जिनकी शादी होकर वे दूसरे घर चले गए हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं.
  • वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC): और हमे देश के किसी भी कोने में राशन प्राप्त करने के लिए आधार से बायोमेट्रिक लिंक होना जरूरी है.
विशेषताविवरण
योजना का नामराशन कार्ड e-KYC कैसे चेक करें?
Mera eKYCClick Here
AadhaarFaceRDClick Here

e-KYC स्टेटस चेक करने के तरीके

अपने परिवार का राशन कार्ड e-KYC स्टेटस चेक करने के मुख्य रूप से दो सबसे आसान तरीके हैं, तो आइये अब हम इनको निचे अच्छे से विस्तार से जानते है.

  1. Mera Ration 2.0 या Mera Ration मोबाइल ऐप द्वारा
  2. राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग (State NFSA / PDS Portal) की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा

तरीका 1: Mera Ration ऐप से e-KYC स्टेटस कैसे चेक करें

आपको तो इसके बारे में पता ही होगा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया Mera Ration मोबाइल ऐप राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही उपयोगी ऐप है. इसके माध्यम से आप भारत के किसी भी राज्य का राशन कार्ड विवरण और स्टेटस चेक कर सकते हैं और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ आप इसको पहले अच्छे से पढ़े.

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन के Google Play Store पर जाएं और Mera Ration लिखकर सर्च करें. इसके बाद ऐप को अपने फोन में इंस्टाल कर लें.
  • फिर आप ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें और अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें.
  • उसके बाद होमपेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे. आपको Aadhar Seeding (आधार सीडिंग) वाले विकल्प पर क्लिक करना है.
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर किसी एक को दर्ज करना है.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • फिर सबमिट करते ही आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी होगी जैसे की.
    • राशन कार्ड नंबर
    • दुकान की संख्या (Dealer ID)
    • राज्य और जिला
    • सदस्यों के नाम की सूची (Member Name)
    • Aadhar Seeding Status
  • अगर आपके सामने YES लिखा है, तो उस सदस्य का आधार लिंक है और उनका e-KYC पूरा हो चुका है.
  • और अगर आपके सामने NO लिखा है, तो उस सदस्य का आधार लिंक नहीं है या उनका e-KYC बाकी है.

यह भी पढ़े : SBI Asha Scholarship 2026: छात्रों को मिल रही ₹15,000 से ₹15 लाख तक की छात्रवृत्ति, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

तरीका 2: राज्यवार वेबसाइट (PDS Portal) से स्टेटस चेक करना

यदि आप ऐप का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश (UP Ration Card Status)

  • इसके लिए आप सबसे पहले fcs.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर आपराशन कार्ड की पात्रता की सूची पर क्लिक करें.
  • अब आप अपना जिला, टाउन/ब्लॉक और राशन डीलर का नाम चुनें.
  • अब अपना राशन कार्ड नंबर खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • और सूची में जिन सदस्यों के आगे आधार की स्थिति सत्यापित दिख रही है, उनका e-KYC पूरा है.

यदि किसी सदस्य का e-KYC “NO” दिखा रहा है तो क्या करें?

अगर स्टेटस चेक करते समय परिवार के किसी सदस्य के नाम के आगे NO लिखा आ रहा है या e-KYC पेंडिंग बता रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योकि इसे आप आसानी से पूरा करा सकते हैं, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ कि आपको के करना है.

e-KYC पूरा कराने की प्रक्रिया:

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपना कुछ जरूरी दस्तावेज एकत्र करना होगा जैसे की-
    • मुख्य राशन कार्ड की फोटोकॉपी
    • जिस सदस्य का e-KYC बाकी है, उसका मूल आधार कार्ड और फोटोकॉपी
    • राशन कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर
  2. फिर आप अपने नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाएं.
  3. और राशन डीलर को बताएं कि आपको अपने परिवार के सदस्य का e-KYC कराना है.
  4. फिर राशन डीलर अपनी e-PoS (पॉस) मशीन में आपका राशन कार्ड नंबर दर्ज करेगा.
  5. और जिस सदस्य का e-KYC होना है, उसका अंगूठा या उंगली पॉस मशीन के स्कैनर पर रखवाकर सत्यापन किया जाएगा.
  6. और राशन कार्ड का e-KYC कराने के लिए सरकार की तरफ से कोई फीस नहीं ली जाती है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है.

e-KYC न कराने पर क्या नुकसान हो सकता है?

  • सदस्य का नाम कटना: सबसे पहला नुकसान यह हो सकता है कि लंबे समय तक e-KYC न कराने पर उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हमेशा के लिए हटाया जा सकता है.
  • राशन की मात्रा में कमी: और मन लीजिये की आपके परिवार में 5 सदस्य हैं और केवल 3 का e-KYC पूरा है, तो आपको केवल 3 सदस्यों के हिस्से का ही राशन मिलेगा.
  • सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना: इसके अलावा राशन कार्ड से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजना आदि में रुकावट आ सकती है.

FAQs

1. क्या मोबाइल से राशन कार्ड का e-KYC खुद ऑनलाइन किया जा सकता है?

नहीं, आप अपने मोबाइल से सिर्फ e-KYC का स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपका KYC पूरा हुआ है या नहीं और नया e-KYC या फिंगरप्रिंट अपडेट कराने के लिए आपको राशन डीलर (कोटेदार) के पास जाकर पॉस (PoS) मशीन पर अंगूठा लगाना ही होगा.

2. राशन कार्ड e-KYC चेक करने के लिए कौन से ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए?

केंद्र सरकार का आधिकारिक ‘Mera Ration 2.0’ (मेरा राशन) ऐप सबसे सुरक्षित और आसान है. इसके अलावा आप अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (PDS Portal) की वेबसाइट से भी स्टेटस देख सकते हैं.

3. e-KYC में “Aadhar Seeding: YES” दिखने का क्या मतलब होता है?

अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम के आगे YES लिखा है, तो इसका मतलब है कि उनका आधार कार्ड राशन कार्ड से पूरी तरह लिंक है और उनका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है.

4. परिवार का कोई सदस्य अगर काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है, तो वो e-KYC कैसे कराए?

वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) नियम के तहत वह सदस्य देश के किसी भी राज्य में मौजूद नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाकर अपना आधार और फिंगरप्रिंट देकर e-KYC करा सकता है. इसके लिए उन्हें गांव या घर वापस आने की जरूरत नहीं है.

5. राशन कार्ड e-KYC कराने की फीस कितनी लगती है?

राशन कार्ड e-KYC की प्रक्रिया सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त (Free) है. राशन डीलर इसके लिए आपसे कोई भी पैसा या चार्ज नहीं ले सकता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों मैं आपको बता देता हूँ कि अब तो हमे अपने राशन कार्ड की e-KYC की स्थिति जांचना पहले से बहुत आसान हो गया है, तकनीक के इस दौर में आपको छोटी-छोटी जानकारियों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है.

आप आज ही अपने मोबाइल में Mera Ration ऐप डाउनलोड करें और ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने पूरे परिवार का e-KYC स्टेटस चेक करें. यदि किसी सदस्य का e-KYC बाकी है, तो समय रहते अपने राशन डीलर के पास जाकर इसे पूरा करवाएं ताकि आपको बिना किसी रुकावट के सरकारी राशन का लाभ मिलता रहे.

Leave a Comment