दोस्तों मैं आपको बतादू की भारत सरकार देश के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक सबसे प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना यदि आपके परिवार में कोई छात्र 12वीं या डिप्लोमा के बाद किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन ले चुका है, तो यह योजना उनके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है, क्योकि इस योजना के तहत लड़कों को ₹2,500 प्रति माह और लड़कियों को ₹3,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है.
अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको इस लेख के अंदर इसके ही बारे में अकदन विस्तार से बताया हूँ कि आप कैसे घर बैठे ही इसका लाभ ले सकते है, क्योकि मैं आपको प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2026 के अंदर उन सभी बताओ को एकदम सरल और सबसे आसान शब्दों में बताया हूँ कि आप कैसे इसका अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और इसमें कौन – कौन से दस्तावेज लगेंगे इस लिए आप इस लेख को एक बार अंत तक जरुर पढ़े.
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS) 2026 क्या है?
आपको मैं बतादू की प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा ऐसे परिवारों के बच्चों के लिए की गई है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना योगदान दिया है और यह योजना मुख्य रूप से भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen), पूर्व तटरक्षक कर्मियों (Ex-Coast Guard), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF – CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB), असम राइफल्स और रेलवे सुरक्षा बल (RPF/RPSF) के जवानों के बच्चों व उनकी विधवाओं को दी जाती है.
और अक्सर देखा जाता है कि पैसों की कमी के कारण जवान के बच्चे बी.टेक, एमबीबीएस या प्रबंधन जैसे महंगे कोर्स नहीं कर पाते है, इसी आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए सरकार यह वित्तीय सहायता प्रदान करती है कि इनके लड़कों को ₹2,500 प्रति माह और लड़कियों को ₹3,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता देती है.
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS) 2026 |
| किसके द्वारा लागू | केंद्र सरकार (रक्षा/गृह/रेलवे मंत्रालय) |
| लाभार्थी | पूर्व सैनिकों, CAPF व RPF जवानों के आश्रित बच्चे और विधवाएं |
| लड़कों को छात्रवृत्ति | ₹2,500 प्रति माह |
| लड़कियों को छात्रवृत्ति | ₹3,000 प्रति माह |
| डायरेक्ट अप्लाई लिंक | Apply Now |
छात्रवृत्ति की राशि का पूरा गणित
यह बात तो आपको पता ही होगा कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि की गणना हर महीने के हिसाब से होती है, लेकिन सरकार इसका भुगतान सालाना (Annual Installment) एकमुश्त करती है.
- लड़कों के लिए: ₹2,500 प्रति माह के हिसाब से ₹30,000 प्रति वर्ष
- लड़कियों के लिए: ₹3,000 प्रति माह के हिसाब से ₹36,000 प्रति वर्ष
पात्रता मानदंड
यदि आप PMSS 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो सरकार इसके लिए कुछ शर्त राखी है, जिसको आपको पूरा करना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहली बात की छात्र के पिता या माता भूतपूर्व सैनिक, पूर्व तटरक्षक कर्मी, CAPF या RPF के जवान होने चाहिए.
- और छात्र ने 12वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक हासिल किए हों.
- और यह योजना केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने साल 2026 में प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष (First Year) में नया दाखिला लिया है.
- तथा इसके लिए कॉलेज/यूनिवर्सिटी का UGC, AICTE, MCI आदि सरकारी निकायों से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है.
- सामान्य नागरिकों (Civilians) के बच्चे, डिस्टेंस लर्निंग (पत्राचार) से पढ़ने वाले या विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं हैं.
यह भी पढ़े : घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड e-KYC कैसे चेक करें? जानें आपके परिवार में किसका KYC हुआ है और किसका नहीं
कौन-कौन से कोर्सेस के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप?
PMSS का लाभ केवल व्यावसायिक और तकनीकी डिग्री (Professional Courses) के लिए मिलता है और बीए, बी.कॉम, बी.एससी जैसे साधारण कोर्सेस के लिए यह छात्रवृत्ति नहीं दी जाती है.
- इंजीनियरिंग: B.E., B.Tech (सभी ब्रांच)
- मेडिकल: MBBS, BDS, B.Pharm, B.Sc Nursing, BPT
- मैनेजमेंट व कंप्यूटर: BBA, BCA, MBA, MCA
- अन्य: B.Ed, LLB (इंटीग्रेटेड 5 साल का कोर्स), B.Sc Agriculture
आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको इस स्कॉलरशिप के अंदर अपना फॉर्म भरना है, तो उसके लिए आपको पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इसके अंदर अपा फॉर्म भर सकते है और अगर आपको नहीं पता है, कि आप इसमें कौन -कोऊ से दस्तावेज लगाते है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले छात्र का आधार कार्ड.
- फिर छात्र का 10वीं की मार्कशीट.
- उसके बाद 12वीं / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन की 60% अंकों वाली मार्कशीट.
- फिर छात्र का कॉलेज एडमिशन प्रूफ / फीस रसीद.
- उसके बाद पूर्व सैनिक का डिस्चार्ज बुक / ESM पहचान पत्र / सर्विस सर्टिफिकेट.
- और इसके बाद संस्थान के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित Annexure फॉर्म.
- फिर छात्र की बैंक पासबुक की कॉपी.
- और अंत में छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर.
PMSS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना है और इसका लाभ आपको लेना है, तो सबसे पहले आपको इसके अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होता तभी आप इसका लाभ ले सकते है और अगर आपको ऑनलाइन आवेदन नहीं करने आता है, तो कोई बात नहीं आप परेसान ना होइए मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे अपां ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
- सबसे पहले केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं.
- उसके बाद आपको होमपेज पर PMSS Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें और आप अपनी मूलभूत जानकारी जैसे की नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके रजिस्टर करें.
- फिर आप रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- फिर आपके सामने फॉर्म खुलेगा और आप फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
- और उसके बाद आप मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें.
- फिर आप भरे गए फॉर्म को री-चेक करें और Submit पर क्लिक कर दें.
- और जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
आधिकारिक वेबसाइट्स (Official Links)
सबसे पहली बात की ऊपर दिया गया अप्लाई लिंक (sbi.gov.in) यह आपको डायरेक्ट एक्सेस के लिए है, लेकिन अगर आपको आवेदन की आधिकारिक प्रक्रिया और सटीक जानकारी पता करना है, तो मैं आपको निचे भी सरकार के पोर्टल का भी लिंक दे दिया हूँ, जहां से आप कुछ भी पता कर सकते है.
- भूतपूर्व सैनिक और कोस्ट गार्ड के लिए:www.ksb.gov.in
- पुलिसकर्मियों और अन्य श्रेणियों के लिए:scholarships.gov.in (NSP)
स्कॉलरशिप रीन्यूअल (Renewal) का नियम
पहला साल पूरा होने के बाद छात्र को फिर से अगले साल की किस्त पाने के लिए हर साल Renewal Form भरना होता है. इसके लिए नियम है कि छात्र को हर सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे और किसी भी विषय में बैक (Fail) नहीं होना चाहिए.
FAQs
1. क्या सामान्य वर्ग या आम नागरिक (Civilians) के बच्चे PMSS 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना केवल भूतपूर्व सैनिकों, पूर्व तटरक्षक कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF जैसे BSF, CRPF, ITBP) और RPF के जवानों के आश्रित बच्चों और उनकी विधवाओं के लिए ही है.
2. PMSS में लड़कों और लड़कियों को कुल कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत लड़कों को ₹2,500 प्रति माह (सालाना ₹30,000) और लड़कियों को ₹3,000 प्रति माह (सालाना ₹36,000) की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में दी जाती है.
3. 12वीं या डिप्लोमा में कितने प्रतिशत अंक होना जरूरी है?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्र के 12वीं, डिप्लोमा या न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है.
4. क्या सेकंड ईयर (2nd Year) में पढ़ने वाले छात्र नया फॉर्म भर सकते हैं?
नहीं, नए छात्रवृत्ति आवेदन केवल उन्हीं छात्रों के लिए मान्य होते हैं जिन्होंने साल 2026 में किसी मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष (First Year) में प्रवेश लिया हो.
5. यह छात्रवृत्ति कितने सालों तक मिलती है?
आपके कोर्स की अवधि जितने साल की होगी (जैसे 3, 4 या 5 साल), उतने साल तक आपको हर वर्ष यह छात्रवृत्ति मिलती रहेगी, बशर्ते आप हर साल न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होते रहें.
निष्कर्ष :
दोस्तों प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS 2026) हमारे देश के उन वीर जवानों के परिवारों के लिए सरकार का एक बेहद सराहनीय कदम है, जिन्होंने देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित किया है और इसके तहत उनके बच्चों को ₹2500 और ₹3000 प्रति महीने और सालाना ₹30,000 और ₹36,000 की यह आर्थिक मदद होनहार छात्रों को बिना किसी आर्थिक तंगी के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या मैनेजर बनने का सपना पूरा करने में मदद करती है.
अगर आप या आपके परिवार में कोई इस योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता है, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर जमा करें.