दोस्तों क्या आप किसी स्कूल, कॉलेज या किसी टॉप इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की तलाश में हैं? तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का ‘एसबीआई फाउंडेशन’ आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. SBI Asha Scholarship Program 2026 के तहत देश भर के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप दी जा रही है.
और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में उन सभी जरूरी बातो को बताया हूँ, जिसको जानना आपके लिए बगुत ही जरूरी है और आपको इस लेख के अंदर हम यह भी बताये है कि यह स्कॉलरशिप किन छात्रों को दी जाएगी इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
और इस लेख के अंदर हम आपको यह बताये है कि इसमें छात्रों को इसका लाभ लेने के लिए क्या – क्या दस्तावेज मांगे गए है और उनका योग्यता क्या होनी चाहिए तथा इसमें वह लोग अपना फॉर्म कैसे आवेदन करेगे इसको एकदम अच्छे से बताया हूँ.
SBI Asha Scholarship क्या है?
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप, एसबीआई फाउंडेशन (SBI Foundation) की एक प्रमुख कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य देश के निम्न-आय वर्ग (Low-Income Groups) से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय बाधाओं के बिना अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर देना है.
इस योजना के अंतर्गत न केवल स्कूल जाने वाले बच्चों को सहायता मिलती है, बल्कि देश के शीर्ष संस्थानों (जैसे IITs, IIMs) और विदेशी यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ने वाले छात्रों को भी उनकी फीस और अन्य खर्चों के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है.
| विवरण | विवरण जानकारी |
| स्कॉलरशिप का नाम | SBI Asha Scholarship Program 2026 |
| प्रदाता | SBI Foundation (भारतीय स्टेट बैंक) |
| लाभार्थी | स्कूल (कक्षा 6-12), यूजी, पीजी, IIT, IIM और विदेश में पढ़ने वाले छात्र |
| सहायता राशि | ₹15,000 से लेकर ₹15,00000 लाख |
| Apply Now | Click Here |
विभिन्न श्रेणियों के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप को अलग-अलग स्तरों के आधार पर विभाजित किया गया है, ताकि हर श्रेणी के छात्र को उचित मदद मिल सके.
1.स्कूली छात्रों के लिए (Class 6th to 12th)
इस समय वर्तमान में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र को इसके तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी और इनको पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है और इनका पारिवारिक आय ₹3,00000 प्रति वर्ष से कम होना चाहिए तभी इनको इसके तहत ₹15,000 की राशी दी जाएगी.
2.अंडरग्रेजुएट (UG) छात्रों के लिए
यह छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेजों/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन यानि की BA, B.Sc, B.Com, B.Tech आदि की पड़ाई कर रहे हो और अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किये हो और इनके भी पारिवारिक आय ₹3,00000 से ₹6,00000 प्रति वर्ष से कम हो तो इनके कोर्स और संस्थान पर निर्भर करते हुए इस स्कालरशिप के तहत ₹50,000 से ₹5,00,000 लाख तक का राशी दी जा सकती है.
3.प्रीमियर संस्थानों के छात्रों के लिए (IIT / IIM)
अगर यह हमारे देश के टॉप IITs या IIMs में अध्ययनरत छात्र है और इनके पूर्व परीक्षा अंक 75% अंक या समतुल्य CGPA से अधिक है, तो इनको इनके कोर्स फीस के अनुसार ₹7,50,000 तक की राशी दिया जा सकता है.
4.स्टडी एब्रॉड (विदेश में पढ़ाई) स्कॉलरशिप
और अगर ऐसा कोई भारतीय छात्र है, जो विदेश की टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज़ में दाखिला लिया है, तो उनका ट्यूशन फीस और लिविंग एक्सपेंस कवर करने के लिए SBI की तरफ से 15 लाख रुपये तक का स्कालरशिप दिया जा सकता है.
यह भी पढ़े : LIC Bima Sakhi Yojana 2026:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹7,000! जानें आवेदन, पात्रता और पूरी प्रक्रिया
पात्रता मापदंड
अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना है, तो उसके पहले आपको कुछ पात्रता और शर्ते पूरा करना होगा तभी आप इस स्कालरशिप का लाभ ले सकता है, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
- सबसे पहले तो आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए.
- उसके बाद छात्र ने पिछले शैक्षणिक सत्र/वर्ष की परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए हों.
- फिर आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- और अगर छात्र आईआईटी/आईआईएम/विदेश अध्ययन श्रेणी में है, तो इसके लिए छात्र के परिवार वार्षिक आय की सीमा नियम अलग हो सकते हैं.
- और इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला छात्रों और दिव्यांग (PWD) आवेदकों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है.
आवश्यक दस्तावेज
छात्रों अगर आप लोग इस स्चोलार्चिप के अंदर अपना फॉर्म भरने वाले है, तो उससे पहले आप इन सभी दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी अपने पास रखले क्योकि अगर एक भी दस्तावेज़ नहीं होता है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा सकता है, इस लिए आप इसमें कोई गलती ना करे.
- सबसे पहले तो आपका पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट जिसमे न्यूनतम 75% अंक दिख रहे हो.
- उसके बाद से आपका कोई एक आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड.
- फिर वर्तमान वर्ष का प्रवेश प्रमाण की फीस रसीद, एडमिशन लेटर, या संस्था पहचान पत्र.
- उसके बाद से आपका आय प्रमाण पत्र.
- उसके बाद से आपका बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक.
- फिर आपका पासपोर्ट साइज फोटो.
- और जाति/दिव्यांगता प्रमाण पत्र अगर है, तो क्योकि इनको प्राथमिकता सबसे पहले दी जाती है.
SBI Asha Scholarship 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
और मैं आपको बतादू की इसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भर पते है, तो कोई बात नहीं मैं आपको निचे एकदम अच्छे से बताया हूँ कि आप इसके अंदर अपना फॉर्म कैसे भर सकते है, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.
- इसके लिए आप सबसे पहले SBI Foundation के आधिकारिक पोर्टल पर जाये.
- उसके बाद से आप वहा पर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके एक अकाउंट बनाएं.
- फिर आप SBI Asha Scholarship Program 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- फिर आप लॉगिन पर क्लिक करे.
- और उसके बाद आप Apply Now पर क्लिक करे.
- उसके बाद से आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा उसमे मांगे गए आप सभी जानकारी को अच्छे से भरदे.
- फिर आप मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स PDF/JPG फॉर्मेट में अपलोड करें.
- उसके बाद घोषणा पत्र पर टिक करें और Preview करके सभी विवरण दोबारा जांच लें.
- फिर आप Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
FAQs
1. SBI आशा स्कॉलरशिप 2026 के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है?
इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्र को अपनी पिछली कक्षा या अंतिम शैक्षणिक वर्ष की परीक्षा में कम से कम 75% अंक हासिल करना अनिवार्य है.
2. क्या एक ही परिवार के दो बच्चे इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं?
सामान्यतः SBI Foundation की नीतियों के अनुसार प्राथमिकता अधिक से अधिक परिवारों तक सहायता पहुँचाने की होती है. यदि दोनों बच्चे योग्यता और पारिवारिक आय के कड़े मापदंडों को पूरा करते हैं, तो आवेदन किया जा सकता है, लेकिन अंतिम चयन समिति के निर्णय पर निर्भर करता है.
3. क्या डिस्टेंस लर्निंग या कॉरेस्पोंडेंस (Open University) से पढ़ाई कर रहे छात्र पात्र हैं?
नहीं, SBI Asha Scholarship का लाभ मुख्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान, स्कूल या विश्वविद्यालय से रेगुलर मोड में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ही दिया जाता है.
4. अगर मेरा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो क्या स्कॉलरशिप का पैसा मिलेगा?
स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है. इसलिए, आपका बैंक खाता सक्रिय (Active) होने के साथ-साथ आधार कार्ड से लिंक होना बेहद आवश्यक है.
5. क्या अन्य किसी सरकारी या प्राइवेट स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे छात्र इसमें अप्लाई कर सकते हैं?
यदि आप पहले से ही किसी अन्य बड़ी छात्रवृत्ति का पूर्ण लाभ ले रहे हैं, तो चयन प्रक्रिया में वरीयता उन छात्रों को दी जाएगी जिन्हें वर्तमान में कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है.
निष्कर्ष :
दोस्तों आपको तो पता ही है कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अक्सर देश के कई मेधावी छात्र अपने सपनों को अधूरा छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का SBI Asha Scholarship Program 2026 ऐसे ही प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। स्कूल की शुरुआती पढ़ाई (कक्षा 6) से लेकर IIT, IIM और विदेश के नामी संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक, यह योजना हर स्तर पर विद्यार्थियों का हाथ थामने का काम कर रही है.
और इसमें ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख तक की यह वित्तीय सहायता केवल फीस भरने का जरिया नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संबल देती है. यदि आप भी इस योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.