दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की श्रमिक महिलाओं और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिनीमाता महतारी जतन योजना (Minimata Mahatari Jatan Yojana) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में एकमुश्त ₹20,000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं या राज्य के असंगठित कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं, तो यह योजना आपके और आपके परिवार के लिए एक वरदान साबित हो सकती है. क्योकि इस लेख में हम आपको मिनीमाता महतारी जतन योजना 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में देने जा रहे हैं, जैसे योजना क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और स्टेटस चेक करने का सही तरीका तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े और इस योजना का लाभ उठाये.
मिनीमाता महतारी जतन योजना 2026 क्या है?
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग (Labour Department Chhattisgarh) द्वारा संचालित यह योजना असंगठित क्षेत्र की पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के लिए बनाई गई है और पहले इस योजना को भगिनी निवेदिता प्रसूति सहायता योजना के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने इसका नाम बदलकर महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी मिनीमाता के नाम पर मिनीमाता महतारी जतन योजना कर दी.
इस योजना के तहत महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं को उचित देखभाल, पौष्टिक भोजन और आराम की सख्त जरूरत होती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई श्रमिक महिलाएं गर्भावस्था के अंतिम दिनों तक काम करने पर मजबूर होती हैं, जिससे उनके और उनके नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि महिलाओं को प्रसूति के दौरान काम पर न जाना पड़े और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके.
| पहलू | विवरण |
| योजना का नाम | मिनीमाता महतारी जतन योजना |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| संबंधित विभाग | छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल |
| लाभार्थी | राज्य की पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹20,000 |
| सीमा | प्रथम 2 बच्चों के प्रसव पर ही देय |
| Apply Now | Click Here |
योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं, जिसको मैं निचे अच्छे से विअतर से आपको बताया हूँ, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
- गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वित्तीय सहायता: इसके तहत किसी भी महिला की डिलीवरी के समय होने वाले चिकित्सीय खर्चों और पौष्टिक आहार की पूर्ति के लिए ₹20,000 की वित्तीय मदद देना.
- कुपोषण और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी: और गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण मिलने से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे, जिससे शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी.
- मजदूरी के नुकसान की भरपाई: तथा प्रसव के दौरान महिलाएं काम पर नहीं जा पाती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, इस लिए यह ₹20,000 की राशि उन्हें बिना काम किए जीवन-यापन में मदद करती है.
- महिला सशक्तिकरण: और सबसे जरूरी बात की असंगठित क्षेत्र की महिला मज़दूरों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना.
यह भी पढ़े : UP Muft Tablet Yojana 2026: 25 लाख युवाओं का सपना होगा पूरा, घर बैठे जानिए आवेदन करने का सबसे आसान तरीका
मिनीमाता महतारी जतन योजना के प्रमुख लाभ एवं विशेषताएं
- ₹20,000 की एकमुश्त सहायता: इस योजना के पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की राशि सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में यानि की DBT के माध्यम से भेजी जाती है.
- अधिकतम 2 बच्चों के लिए सीमित: यह सहायता राशि महिला श्रमिक को उसके पहले दो प्रसव (Delivery) पर ही प्रदान की जाती है.
- पारदर्शी प्रक्रिया: और पूरी आवेदन प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे बिचौलियों का हस्तक्षेप समाप्त हो गया है.
- सरकारी व निजी अस्पताल में प्रसव पर लागू: तथा महिला का प्रसव किसी भी शासकीय अस्पताल या पंजीकृत निजी स्वास्थ्य केंद्र में हुआ हो, वह इसके लिए पात्र है.
योजना के लिए पात्रता की शर्तें
यदि आप इस योजना के तहत ₹20,000 का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकती है, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से विस्तार से बताया हूँ.
- सबसे पहली बात की आवेदिका का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
- उसके बाद से महिला आवेदक का नाम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक के रूप में दर्ज होना चाहिए.
- तथा महिला का ई-श्रमिक कार्ड (Labour Card) प्रसव की तिथि पर वैध (Active) होना चाहिए.
- और यह लाभ केवल महिला के पहले दो जीवित बच्चों के जन्म पर ही दिया जाएगा.
- तथा महिला की आयु प्रसव के समय कानूनन तय न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
आवश्यक दस्तावेज
अगर आप इस योजना के अंदर अपना आवेदन फॉर्म भरने जा रही और और इस योजना का लाभ लेनी चाहती है, तो उससे पहले आपके पास यह कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इसका लाभ ले सकती है, इस लिए मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ कि आपके पास कौन – कौन से दस्तावेज होने चाहिए तो आप इसको अच्छे से जाने.
- सबसे पहले तो आवेदिका का आधार कार्ड.
- उसके बाद महिला के पति का आधार कार्ड.
- फिर आपका वैध श्रम कार्ड.
- उसके बाद से आवेदक का बैंक पासबुक.
- फिर शिशु का जन्म प्रमाण पत्र.
- इसके बाद अस्पताल का डिस्चार्ज कार्ड या प्रसव प्रमाण पत्र.
- फिर गर्भवती महिला का डिस्चार्ज समरी / आंगनवाड़ी पंजीयन कार्ड.
- और आपकी कुछ पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.
- फिर एक कोई सक्रिय मोबाइल नंबर.
मिनीमाता महतारी जतन योजना 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप एक महिला है और इसके अंदर अपना फॉर्म भरना चाहती है, तो आपको सबसे पहले इसमें अपना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा और यदि आप इसमें अपना फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पति है, तो आप किसी से ऑनलाइन कराले और आपके सुबिधा के लिए मैं आपको एकदम सरल शब्दों में निचे बताया हूँ कि आप कैसे अपना फॉर्म ऑनलाइन कर सकती है, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.
- सबसे पहले तो आपको Minimata Mahatari Jatan Yojana के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आप होमपेज पर उपलब्ध भवन एवं अन्य सन्निर्माण (BOCW) वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- फिर आप मेन्यू में योजनाएं (Schemes) पर जाएं और आवेदन करें (Apply for Scheme) विकल्प को चुनें.
- फिर अपना अपना पंजीकरण क्रमांक (Labour Card Number) दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद आपकी सभी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- और अब आप मिनीमाता महतारी जतन योजना का चयन करें.
- और स्क्रीन पर खुले फॉर्म में शिशु के जन्म की तारीख, अस्पताल का विवरण, बच्चे का नाम और अन्य मांगी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
- उसके बाद आप शिशु का जन्म प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज कार्ड, बैंक पासबुक और श्रम कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- और सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद मिलने वाली आवेदन रसीद का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें.
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपने पहले ही आवेदन कर दिया है और यह जानना चाहते हैं कि आपकी फाइल कहां तक पहुंची है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें, क्योकि इसमें मैं आपको विस्तार से बताया हूँ कि कैसे आप पता कर सकते है.
- सबसे पहले आप Minimata Mahatari Jatan Yojana के अधिकारी वेबसाइट पर जाये.
- फिर आपको योजनाएं सेक्शन में आवेदन की स्थिति देखें (Check Scheme Status) उसपर क्लिक करें.
- और अब अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) या पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
- इसके बाद Search बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Approved, Pending या Disbursed) स्क्रीन पर दिख जाएगी.
FAQs
1. मिनीमाता महतारी जतन योजना 2026 के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत पात्र महिला श्रमिकों को उनके प्रसव के समय ₹20,000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.
2. क्या यह योजना छत्तीसगढ़ की सभी गर्भवती महिलाओं के लिए लागू है?
नहीं, यह योजना केवल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (CGBOCW) में पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ही उपलब्ध है. जो महिलाएं असंगठित क्षेत्र की पंजीकृत मजदूर हैं, वे ही इसका लाभ उठा सकती हैं.
3. प्रसव (Delivery) के कितने दिनों के भीतर इस योजना के लिए आवेदन करना अनिवार्य है?
शिशु के जन्म के बाद आमतौर पर 90 दिनों (3 महीने) के भीतर ही छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन जमा करना होता है. तय समय सीमा बीत जाने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है.
4. योजना का लाभ अधिकतम कितने बच्चों के जन्म पर दिया जाता है?
मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ पंजीकृत महिला श्रमिक को केवल उसके प्रथम दो (First Two) जीवित बच्चों के जन्म पर ही दिया जाता है. तीसरे बच्चे के जन्म पर यह सहायता देय नहीं होगी.
5. क्या प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी होने पर भी ₹20,000 का लाभ मिलेगा?
हाँ, यदि डिलीवरी किसी शासकीय अस्पताल में हुई हो या फिर किसी मान्यता प्राप्त/पंजीकृत निजी (Private) अस्पताल में हुई हो, तब भी प्रसव डिस्चार्ज कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करने पर योजना का पूरा लाभ मिलता है.
निष्कर्ष :
दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार की मिनीमाता महतारी जतन योजना 2026 गरीब और श्रमिक महिलाओं के लिए एक अत्यंत कल्याणकारी कदम है और यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस योजना के लिए पात्र है, तो समय पर आवश्यक दस्तावेज तैयार करके आवेदन जरूर करें और ₹20,000 की सहायता राशि का लाभ उठाएं.
यदि आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप नीचे कमेंट करके अपना सवाल पूछ सकते हैं या अपने जिले के नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
