अगर आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस टूट गया या खो गया है, तो ऐसे बनाएं नया ड्राइविंग लाइसेंस (2026)

दोस्तों आपको तो यह बात पता ही है कि आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंसकेवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान और स्वतंत्रता का एक बेहद महत्वपूर्ण जरिया भी है चाहे आपको दोपहिया वाहन चलाना हो या चार पहिया, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के भारतीय सड़कों पर कदम रखना एक गंभीर कानूनी अपराध होता है और इसके बारे में तो आपको पता ही होगा और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार, यदि आप बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े जाते हैं, तो आपको भारी चालान भुगतना पड़ सकता है और कुछ परिस्थितियों में जेल भी हो सकती है.

लेकिन क्या हो यदि आपका ओरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस अचानक कहीं खो जाए, चोरी हो जाए या पूरी तरह से टूट-फूट जाए? ऐसी स्थिति में अधिकांश लोग घबरा जाते हैं और उन्हें लगता है कि अब उन्हें दोबारा से ड्राइविंग टेस्ट देना होगा, हफ्तों तक आरटीओ (RTO) के चक्कर काटने होंगे और दलालों को मोटी रकम देनी पड़ेगीलेकिन आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि वर्ष 2026 में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल, पारदर्शी और डिजिटल बना दिया है.

और अब आप अपने घर बैठे, बिना किसी दलाल की मदद के, अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से एक नया डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और जिन भी लोगो को इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं यह लेख उन लोगो के लिए ही लिख रहा हूँ, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.

ड्राइविंग लाइसेंस खोने या टूटने पर सबसे पहले क्या करें?

जैसे ही आपको पता चले कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास नहीं है या वह नष्ट हो चुका है, तो आपको बिना देरी किए निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में आपके लाइसेंस का कोई दुरुपयोग न कर सके.

नजदीकी पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन/ऑफलाइन शिकायत दर्ज करें

लाइसेंस खो जाने की स्थिति में यह सबसे पहला और अनिवार्य कदम है और आपको अपने क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में जाकर एक सामान्य डायरी या गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ती है और आज के समय में लगभग सभी राज्यों की पुलिस ऑनलाइन एफआईआर या लॉस रिपोर्ट दर्ज करने की सुविधा देती है और आप उनकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर घर बैठे 5 मिनट में Lost Document Report दर्ज कर सकते हैं इसकी पावती या कॉपी को सुरक्षित रखें, क्योंकि डुप्लीकेट लाइसेंस अप्लाई करते समय इसे अपलोड करना अनिवार्य होता है.

मुख्य बिंदुमहत्वपूर्ण विवरण
सेवा का प्रकारडुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस
धिकारिक वेबसाइटClick Here

टूटे या खराब हुए लाइसेंस को सुरक्षित रखें

अगर आपका लाइसेंस कही खोया नहीं है, बल्कि पूरी तरह से टूट गया है, उसका प्लास्टिक खराब हो गया है या उस पर लिखे अक्षर मिट गए हैं तो आपको पुलिस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती इस स्थिति में आपको अपने उस डैमेज्ड ड्राइविंग लाइसेंस को संभाल कर रखना होगा, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन के समय आपको उसका नंबर देखना होगा और आरटीओ प्रक्रिया के अनुसार पुराने लाइसेंस को सरेंडर भी करना पड़ सकता है.

डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस (Duplicate DL) क्या होता है?

बहुत सारे लोगो के मन के अंदर यह सवाल होता है कि लाइसेंस खोने के बाद जो नया लाइसेंस मिलता है, क्या उसकी वैधता (Validity) नए सिरे से शुरू होती है? तो इसका जवाब नहीं है क्योकिं जब आपका मूल लाइसेंस खो जाता है या खराब हो जाता है, तो आरटीओ आपको जो नया लाइसेंस जारी करता है, उसे डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस कहा जाता है.

इस डुप्लीकेट लाइसेंस पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, आपकी वैधता की तारीख आपके वाहन की श्रेणी और आपके पुराने सभी रिकॉर्ड बिल्कुल समान रहते हैं यह कानूनी रूप से 100% उतना ही मान्य होता है जितना आपका पुराना ओरिजिनल लाइसेंस था और बस इसके डेटाबेस में यह दर्ज हो जाता है कि यह एक डुप्लीकेट कॉपी है.

आवश्यक दस्तावेज

मैं आपको बतादू की ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (PDF या JPEG फॉर्मेट में, साइज 200KB से कम अपने पास तैयार रखनी चाहिए और 2026 के नवीनतम नियमों के अनुसार निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है, जिनको मैं निचे बताया हूँ.

  • अगर आपका लाइसेंस खो गया है या चोरी हो गया है, तो एफ.आई.आर. या एनसीआर की कॉपी होनी चाहिए.
  • और अगर आपका लाइसेंस टूट गया है, तो फिर आपका मूल ड्राइविंग लाइसेंस ही चाहिए.
  • और यदि आपका लाइसेंस खो गया है और टूट गया है, तो इस स्थितियों में आपका ड्राइविंग लाइसेंस नंबर चाहिए.
  • और आपको सत्यापन के लिए आयु और पहचान का प्रमाण चाहिए.
  • और अगर आपका वर्तमान पता अलग है, तो पते का प्रमाण के लिए आपका आधार कार्ड, बिजली बिल, या राशन कार्ड चाहिए.
  • और फिर आपका पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर होनी चाहिए.

यह भी पढ़े : गाड़ी के लिए VIP नंबर कैसे लें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर बोली लगाने का पूरा तरीका

डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

क्या आपको पता है कि वर्ष 2026 में सारथी परिवहन पोर्टल का इंटरफेस काफी अपग्रेड हो चुका है और अब Aadhaar Authentication के माध्यम से बिना आरटीओ गए अधिकांश राज्यों में डुप्लीकेट डीएल सीधे घर भेज दिया जाता है और आइए अब हम पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते है.

  • सबसे पहले तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस के आधिकारिक परिवहन वेबसाइट पर जाना होगा.
  • उसके बाद आपको Apply for Duplicate DL के विकल्प को क्लिक करना होगा.
  • फिर आप इसके निर्देशों को ध्यान से पढ़े और आगे बढे.
  • उसके बाद आप अपना Driving Licence Number और Date of Birth दर्ज करे और कैप्चा कोड भरकर क्लिक करे फिर आपके सामने फिर आपके सामने पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी और उसके बाद आप Proceed के उपर क्लिक करदे.
  • फिर आप अपना आधार कार्ड प्रमाणीकरण करे.
  • उसके बाद से अगले पेज पर दी गई सर्विसेज की लिस्ट में से Issue of Duplicate DL के चेकबॉक्स पर टिक करें और आगे बढ़ें.
  • फिर आप डुप्लीकेट लाइसेंस का कारण बताएं.
  • फिर फिटनेस के संबंध में पूछे गए कुछ सामान्य जवाब हाँ’ या ‘ना’ वाले सवालों के जवाब देकर इसे सबमिट करें.
  • उसके बाद से आप अपना आवेदन संख्या जनरेट करे.
  • फिर आप अपना सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर आप अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • उसके बाद से आप इसके ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.

ऑफलाइन प्रक्रिया:

यदि आपके राज्य में ऑनलाइन फेसलेस सेवा पूरी तरह से काम नहीं कर रही है, तो आप पारंपरिक ऑफलाइन तरीके से भी इसे बनवा सकते हैं, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आपको आरटीओ कार्यालय या वेबसाइट से इसका फॉर्म प्राप्त करना होगा.
  • फिर फॉर्म में अपना पुराना डीएल नंबर, अपना पूरा नाम, पता और लाइसेंस खोने/टूटने का स्पष्ट तरीके से भरना होगा.
  • फिर आपको फॉर्म के साथ पुलिस एफआईआर की कॉपी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी और 3 पासपोर्ट साइज फोटो नत्थी करना होगा.
  • उसके बाद आपको आरटीओ के संबंधित अधिकारी के पास जाकर अपने दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाएं और फीस काउंटर पर शुल्क जमा करें.
  • फिर आपको फीस जमा करने के बाद एक पावती रसीद मिलेगा उसको आपको अच्छे से संभाल कर रखना होगा क्योकि यह चेकिंग के दौरान अस्थाई रूप से काम आ सकती है.

FAQs

1. क्या डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मुझे दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना होगा?

नहीं, बिल्कुल नहीं. डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई नया ड्राइविंग टेस्ट या आरटीओ परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती है.

2. डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस की सरकारी फीस कितनी है?

कुल सरकारी शुल्क ₹400 होता है और कुछ राज्यों में मामूली ऑनलाइन सर्विस चार्ज अलग से लग सकता है, जिससे यह कुल ₹450 से ₹500 के बीच हो जाता है.

3. अगर मुझे अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर बिल्कुल याद नहीं है, तो क्या नया लाइसेंस बन सकता है?

हाँ, आप सारथी परिवहन पोर्टल पर जाकर “Find DL Application” विकल्प का उपयोग करके अपने नाम, राज्य और जन्मतिथि की मदद से अपना पुराना डीएल नंबर ऑनलाइन खोज सकते हैं और फिर अप्लाई कर सकते हैं.

4. क्या मैं ऑनलाइन डाउनलोड किए गए वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाकर सड़क पर गाड़ी चला सकता हूँ?

हाँ, भारत सरकार के नियमों के तहत, डिजीलॉकर या एम-परिवहन ऐप में उपलब्ध डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस को पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध माना गया है.

5. ऑनलाइन आवेदन करने के कितने दिनों बाद ड्राइविंग लाइसेंस घर पर आता है?

आवेदन और दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद स्पीड पोस्ट द्वारा आपके घर तक भौतिक कार्ड पहुंचने में सामान्यतः 15 से 30 दिनों का समय लगता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों ड्राइविंग लाइसेंस का खोना या टूटना निश्चित रूप से एक असुविधाजनक स्थिति है, लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब इसके समाधान के लिए आपको परेशान होने की या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है इस लेख में बताए गए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आप बहुत ही कम खर्चे में अपना नया डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस सीधे अपने घर के पते पर प्राप्त कर सकते हैं और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें.

Leave a Comment