गाड़ी के लिए VIP नंबर कैसे लें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर बोली लगाने का पूरा तरीका

दोस्तों हर किसी का सपना होता है कि उसकी पसंद की कार या बाइक सबसे अलग और आकर्षक दिखे और गाड़ी का रंग, मॉडल और अलॉय व्हील्स तो लोग अपनी पसंद से चुन ही लेते हैं, लेकिन जो चीज़ आपकी गाड़ी को सड़क पर सबसे अलग और शाही लुक देती है वह है आपके गाड़ी का VIP नंबर प्लेट चाहे वह 0001 हो 9999 हो या फिर आपकी बर्थ डेट या लकी नंबर जैसे 8055 जो लोगो को दिखने में BOSS जैसा लगता है.

और मैं आपको बतादू की आज के समय में हर कोई अपनी गाड़ी के लिए एक खास नंबर चाहता है, लेकिन बहुत सारे लोगो को यह पता ही नहीं होता है कि गाड़ी का VIP नंबर कैसे मिलता है? क्या इसके लिए RTO के चक्कर काटने पड़ते हैं? इसकी फीस कितनी होती है और ई-ऑक्शन में बोली कैसे लगाई जाती है? इसके बारे में बहुत सारे लोगो को पता ही नहीं होता है.

अगर आप भी उनमे से एक है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाली है क्योकि इस लेख के अंदर मैं इससे जुड़े इन सभी जरूरी बातो को बताने वाला हूँ कि आप लोग कैसे अपने गाड़ी के लिए कोई VIP ले सकते है, तो आप इसके एक बार अच्छे से पढ़े.

गाड़ी के लिए VIP नंबर (Fancy Number) क्या होता है?

आपको तो पता ही है कि आम तौर पर जब भी हम कोई नई गाड़ी खरीदते हैं, तो RTO हमें कंप्यूटर सिस्टम जनरेटेड एक रैंडम नंबर दे देता है और इसके लिए हमें कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होते है, लेकिन, VIP या फैंसी नंबर वे चुनिंदा और खास नंबर्स होते हैं जिनकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होती है और RTO ने इन नंबर्स को अलग-अलग कैटेगरीज में बांटा हुआ है.

तठे हमे इन नंबर्स को पाने के लिए आपको सरकार द्वारा तय की गई एक निश्चित फीस देनी होती है और अगर एक ही नंबर के लिए एक से ज्यादा दावेदार आ जाएं, तो ऑनलाइन बोली लगानी पड़ती है, जिसको हम नीलामी कहते है.

मुख्य बात गाड़ी के लिए VIP नंबर कैसे लें
आवेदन करे Click Here

VIP नंबर लेने के मुख्य नियम और पात्रता

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अब फैंसी नंबर लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है, लेकिन लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी नियम जानना बेहद आवश्यक है, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

  • समय सीमा: आप जब भी कोई VIP नंबर अलॉट करवाते हैं, तो उसके एक निश्चित समय के भीतर आपको अपनी नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उस नंबर पर करवाना अनिवार्य होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका नंबर कैंसिल हो जाता है और फीस वापस नहीं मिलती है.
  • नॉन-ट्रांसफरेबल: और एक बार अगर कोई फैंसी नंबर आपके नाम पर अलॉट हो गया, तो आप उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकते है.
  • स्टेट स्पेसिफिक: और आप जिस राज्य में रहते हैं, जहाँ आपकी गाड़ी का परमानेंट एड्रेस है, आप उसी राज्य के RTO से नंबर ले सकते हैं उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश का निवासी दिल्ली RTO से नंबर नहीं ले सकता है.

फैंसी नंबरों की श्रेणियां और फीस स्ट्रक्चर

आपको मैं बतादू की परिवहन विभाग ने VIP नंबर्स को उनकी डिमांड और लोकप्रियता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों के अंदर विभाजित किया है और हर कैटेगरी की बेस प्राइस यानी न्यूनतम फीस अलग होती है.

नंबर की कैटेगरीउदाहरण नंबर्सअनुमानित बेस प्राइस (INR)
सुपर एलीट0001₹1,00,000 से ₹5,00,000+
एलीट0002 से 0009, 0786, 9999₹50,000 से ₹2,00,000+
सेमी-फैंसी1111, 2222, 0055, 0999₹25,000 से ₹1,00,000
अदर चॉइस नंबर्सबर्थ डेट, लकी नंबर (जैसे 1234, 5050)₹5,000 से ₹20,000

गाड़ी का VIP नंबर ऑनलाइन कैसे लें?

मैं आपको बतादू की अब वह समय चला गया जब वीआईपी नंबर के लिए नेताओं की सिफारिश या आरटीओ के दलालों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अगर आज के समय में आपको कोई VIP नंबर लेना है, तो अब आप सड़क परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट परिवहन सेवा के जरिए घर बैठे यह काम कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आपको Fancy Parivahan Portal के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर वहा पर आपको होमपेज के उपर User Sign In का विकल्प दिखेगा उसको क्लिक करे और अगर आपको New User है, तो आप New User को क्लिक करे.
  • फिर यहाँ अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और राज्य का चयन करें और आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • उसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • लॉग इन करने के बाद मेनू में जाकर Search by Number या Number Selection के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर अपने राज्य और संबंधित RTO जैसे की UP52, DL3C का चयन करें.
  • अब आपके सामने उन सभी VIP नंबर्स की लिस्ट आ जाएगी जो इस समय उपलब्ध हैं आप सर्च बॉक्स में अपना मनपसंद नंबर डालकर भी चेक कर सकते हैं कि वह खाली है या नहीं.
  • फिर जो नंबर आपको पसंद आया है, उसे सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद आप Reserve Number या Register for Auction बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपको उस नंबर की निर्धारित बेस फीस (Registration Fee) का ऑनलाइन भुगतान (Net Banking, Credit/Debit Card या UPI के माध्यम से) करना होगा.
  • भुगतान सफल होने के बाद आपको एक यूनीक एक्नॉलेजमेंट नंबर और पेमेंट रसीद मिलेगी. इसे संभाल कर रखें.

यह भी पढ़े : चोरी हुए फोन को दूसरे मोबाइल से कैसे ब्लॉक करें? सीखें 2 मिनट में पूरा तरीका (2026)

ई-ऑक्शन (E-Auction) यानी बोली लगाने का पूरा तरीका

अगर आपके द्वारा चुने गए नंबर के लिए केवल आपने ही अप्लाई किया है, तो वह नंबर सीधे आपको अलॉट कर दिया जाता है, लेकिन अगर एक ही नंबर के लिए एक से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, तो बात ई-ऑक्शन (E-Auction) पर आ जाती है.

  • शुरुआती 3 दिन नए रजिस्ट्रेशन और नंबर सिलेक्शन के लिए होते हैं.
  • अगले 2 दिन ऑनलाइन बोली (Bidding) लगाने के लिए विंडो खोली जाती है.
  • फिर आप ऑक्शन वाले दिन पोर्टल पर लॉग इन करें और Bidding Process सेक्शन में जाएं.
  • वहाँ आपको अपना चुना हुआ नंबर और मौजूदा समय में उसपर लगी सबसे ऊंची बोली (Highest Bid – H1) दिखाई देगी.
  • आपको उस H1 बोली से ज्यादा की रकम टाइप करके अपनी बोली सबमिट करनी होगी. आमतौर पर आप ₹5,000 या ₹10,000 के मल्टीपल (गुणांक) में बोली बढ़ा सकते हैं.
  • बोली लगाने की समय सीमा खत्म होने तक आप जितनी बार चाहें अपनी बोली बढ़ा सकते हैं.
  • फिर जैसे ही बोली लगाने का समय समाप्त होता है, जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली (Highest Bidder) लगाता है, नंबर उसे अलॉट कर दिया जाता है.
  • यदि आप ऑक्शन जीत जाते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर एक नोटिफिकेशन आएगा.
  • इसके बाद, आपको अगले 3 से 5 दिनों के भीतर बोली की शेष राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी.
  • भुगतान पूरा होते ही आपको अलोकेशन लेटर मिल जाएगा.

ऑफलाइन तरीके से VIP नंबर कैसे लें?

हालांकि अब सरकार ऑनलाइन प्रोसेस को ही बढ़ावा देती है, लेकिन भारत के कुछ राज्यों या कुछ विशेष परिस्थितियों में ऑफलाइन प्रक्रिया भी उपलब्ध है.

  • सबसे पहले तो आपको अपने नजदीकी RTO ऑफिस में जाना होगा.
  • फिर वहाँ के फैंसी नंबर काउंटर से फॉर्म प्राप्त करें.
  • फिर उपलब्ध नंबर्स की हार्ड-कॉपी लिस्ट में से अपना नंबर चुनें.
  • नंबर की निर्धारित फीस का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाकर फॉर्म के साथ आरटीओ अधिकारी के पास जमा करें.
  • यदि नंबर बिना किसी विवाद या अन्य दावेदार के उपलब्ध होगा, तो आरटीओ अधिकारी आपको मैन्युअली अलॉटमेंट लेटर जारी कर देगा.

FAQs

1. क्या मैं अपनी पुरानी गाड़ी के लिए VIP नंबर ले सकता हूँ?

हाँ, आप अपनी पुरानी गाड़ी का नंबर भी बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपको RTO में जाकर ‘असाइनमेंट ऑफ नया रजिस्ट्रेशन मार्क’ के लिए अप्लाई करना होगा और पुरानी नंबर प्लेट को सरेंडर करना होगा.

2. गाड़ी का नंबर अलॉट होने के बाद नंबर प्लेट कहाँ से बनवाएं?

भारत में अब HSRP (High-Security Registration Plate) अनिवार्य है. नंबर अलॉट होने के बाद आपको सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डीलर या ऑनलाइन पोर्टल (जैसे BookMyHSRP) के जरिए ही अपनी हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक करनी होगी. आप बाहर से फैंसी या स्टाइलिश फॉन्ट वाली अवैध प्लेट नहीं लगवा सकते.

3. क्या VIP नंबर हमेशा के लिए हमारा हो जाता है?

जब तक वह गाड़ी आपके नाम पर रजिस्टर्ड है, वह नंबर आपका है. गाड़ी को स्क्रैप (कबाड़) करने या बेचने पर नंबर को रिटेन (अपने पास सुरक्षित रखने) करने के नियम अलग-अलग राज्यों में अलग हैं.

4. VIP नंबर बुक होने के बाद गाड़ी पर नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा क्या है?

आमतौर पर, जब आपको VIP नंबर का अलॉटमेंट लेटर मिल जाता है, तो उसके 30 से 90 दिनों के भीतर आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उस नंबर पर कराना अनिवार्य होता है. यदि आप इस समय सीमा के अंदर गाड़ी रजिस्टर नहीं कराते हैं, तो नंबर कैंसिल हो जाता है.

5. अगर मैं ई-ऑक्शन (E-Auction) में बोली हार जाता हूँ, तो क्या मेरे पैसे डूब जाएंगे?

नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है. यदि आप बोली (Bidding) नहीं जीत पाते हैं, तो आपके द्वारा जमा की गई एडवांस रजिस्ट्रेशन फीस आपके उसी बैंक खाते में 100% रिफंड (वापस) कर दी जाती है जिससे आपने भुगतान किया था.

निष्कर्ष :

गाड़ी के लिए VIP नंबर लेना अब बेहद पारदर्शी और सुरक्षित हो चुका है. डिजिटल इंडिया और परिवहन पोर्टल की वजह से अब कोई भी आम नागरिक बिना किसी घूस या सिफारिश के अपनी पसंद का नंबर ऑनलाइन बोली लगाकर हासिल कर सकता है.

अगर आप भी अपनी नई कार या बाइक के लिए कोई खास नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो आज ही Fancy Parivahan वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध नंबर्स की लिस्ट चेक करें. बस ध्यान रखें कि बजट का सही आकलन करें और ई-ऑक्शन के नियमों का पालन सावधानीपूर्वक करें.

उम्मीद है कि इस लेख में आपको गाड़ी के लिए VIP नंबर कैसे लें से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल गई होगी. अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें. इस जानकारी को अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो नई गाड़ी खरीदने वाले हैं.

Leave a Comment