दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज कल के समय में शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि आर्थिक तंगी के कारण बहुत सारे बच्चे अपने पढ़ाई को बिच में ही छोड़ देते है, वह भी खास कर के यह सारा चीज हमे गाँव में देखने को मिलता है और उस घर के बच्चे अपनी पढ़ाई को छोड़ते है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते है और आपको तो पता ही है कि कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई बच्चो के लिए एक बहुत ही बड़ा टर्निंग पॉइंट होती है.
इसको देखते हुए और इस समस्या को जड़ से ख़तम करने के लिए सरकार ने इन बच्चो के लिए Muskaan Scholarship को लायी है, जिससे गरीब परिवार के बच्चो को Scholarship मिल सके और वह अपने 9वीं और 10वीं की पढ़ाई अच्छे से पूरा कर सके और मैं आपको बतादू की इस योजना के तहत छात्रों को ₹12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि अपने स्कूल की फ़ीस को भरना और और अपने लिए कापी – किताब तथा यूनिफॉर्म और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करना, जिससे आपको कोई परेशानी ना हो.
और अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाली है क्योकि इसमें मैं आपको उन सभी जरूरी बातो को बता दिया हूँ, जिसका इस्तेमाल करके आप लोग अपने फॉर्म को भर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है, तो आप इस लेख को एक बार अच्छे से जरुर पढ़े और इसका लाभ ले.
मुस्कान स्कॉलरशिप 2026 क्या है?
आपको मैं बतादू की Muskaan Scholarship Yojana यह एक बेहद सराहनीय और छात्र-केंद्रित पहल है और यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से समाज के उन वर्गों के बच्चों को लक्षित करती है जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन जिनके माता-पिता के पास शिक्षा का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं और आपको मैं बतादू की जैसे ही कोई छात्र कक्षा 8वीं पास करने के बाद 9वीं और 10वीं में जाता है, तो उसकी पढ़ाई का खर्चा थोडा बढ़ जाता है, इसी करण सरकार Muskaan Scholarship Yojana को चालू की और बच्चों को हर साल ₹12,000 की राशी प्रदान कर रही है जिससे की उनको कोई परेसानी ना हो.
इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य
क्या आपको पता है कि सरकार को इस योजना को चालू करने के पीछे क्या उद्देश्य है और अगर नहीं पता है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढ़े.
- वित्तीय बोझ को कम करना: यानि की गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चो की उच्च-स्कूली शिक्षा के खर्च के बोझ को कम करना.
- ड्रॉपआउट दर में कमी: और देश के अंदर यह देखा जाता है कि कक्षा 8वीं के बाद बहुत से बच्चे पारिवारिक आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल जाना बंद कर देते हैं, इसी लिए सरकार उनको ₹12,000 की सहायता देती है, जिससे वह अपने स्कूल से जुड़े रहे.
- मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन: और जो भी बच्चे पढ़ने में तेज होते है उन्हें पैसों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े और यह योजना उनके आत्मविश्वास को पहले से भी अधिक बढ़ाती है.
- डिजिटल और आधुनिक शिक्षा में मदद: और बहुत से छात्र इस राशी का इस्तेमाल करके अपने लिए ऑनलाइन क्लास को जॉइन करते है और अपने लिए कुछ जरूरी चीजो को भी खरीदते है.
| योजना का नाम | Muskaan Scholarship 2026 |
| लक्षित छात्र | कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| Apply Online | Apply Now |
मुस्कान स्कॉलरशिप के लाभ एवं विशेषताएं
और मैं आपको बतादू की इस छात्रवृत्ति योजना के तहत हमे जो भी लाभ मिलता है वह केवल पैसो तक ही सिमित नहीं रहता है बल्कि इसके कई सामाजिक और शैक्षिक फायदे भी हैं, जिसको निचे बताया हूँ.
- एकमुश्त वित्तीय सहायता: इसमें जो ची छात्र चुने जाते है, उनकों ₹12,000 की राशि दी जाती है, जो एक हाईस्कूल स्तर के छात्र की वार्षिक जरूरतों के लिए पर्याप्त होती है.
- पारदर्शिता: और स्कॉलरशिप की राशि के अंदर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पैसा सीधे छात्र के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजा जाता है.
- समान अवसर: यह योजना जाति या धर्म के भेदभाव के बिना, केवल आर्थिक स्थिति और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सभी को समान अवसर प्रदान करती है.
- आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ: और जो भी छात्र कक्षा 9वीं और 10वीं अच्छे अंकों से पास होते है, तो उसके बाद उनके लिए लिए 11वीं, 12वीं और आगे की उच्च शिक्षा के लिए अन्य बड़ी स्कॉलरशिप के दरवाजे भी खुल जाते हैं.
यह भी पढ़े: Ladli Laxmi Yojana 2026: बेटियों को मिलेंगे ₹1,43,000, जानें कौन है पात्र और कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
अगर आपको Muskaan Scholarship 2026 का लाभ लेना है, तो निचे मैंने आपको इसके पात्रता को अच्छे से बताया है, जिसको आप एक बार अच्छे से देखे और यदि आप इसके लिए योग्य है, तो इसके अंदर अपना फॉर्म जरुर भरे.
- सबसे पहले तो आवेदक छात्र किसी भी सरकारी स्कूल से कक्षा 9वीं या 10वीं का नियमित छात्र होना चाहिए.
- फिर छात्र अपनी पिछली कक्षा आमतौर पर न्यूनतम 50% से 60% अंक होना आवश्यक है.
- और आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.50 लाख से ₹3.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- उसके बाद छात्र भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- फिर छात्र का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो.
- और यदि छात्र पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना के तहत उतनी ही या उससे अधिक राशि की छात्रवृत्ति का लाभ ले रहा है, तो वह इसके लिए पात्र नहीं हो सकता है.
आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको Muskaan Scholarship 2026 के अंदर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना है, तो निचे मैं आपको इसमें मांगे गए कुछ जरूरी दस्तावेज को बताया हूँ, जिसको आप अपने पास जरुर रखे क्योकि इसको आपके कभी भी माँगा जा सकता है.
- सबसे पहले तो आपकी कक्षा 8वीं या कक्षा 9वीं की उत्तीर्ण मार्कशीट.
- फिर वर्तमान कक्षा का प्रवेश प्रमाण जैसे स्कूल की फीस रसीद, एडमिशन लेटर या स्कूल आईडी कार्ड.
- फिर आपका स्कूल से मिला हुआ बोनाफाइड सर्टिफिकेट.
- फिर आपका आधार कार्ड.
- उसके बाद से आपके माता-पिता का आय प्रमाण पत्र.
- फिर आपका निवास प्रमाण पत्र.
- उसके बाद से आपके बैंक पासबुक की फोटोकॉपी.
- फिर आपका पासपोर्ट साइज फोटो.
- और आपका एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
मुस्कान स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको मुस्कान स्कॉलरशिप का लाभ लेना है, तो आपको पहले तो इसके अंदर अपना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा और यदि आप इसके अंदर अपने फॉर्म को नहीं भर पा रहे है, तो मैं आपको निचे बता देता हूँ कि आप कैसे इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको Muskaan Scholarship 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद से आपको New Registration पर क्लिक करके अपना Registration करना होगा.
- Registration हो जाने के बाद आप लॉगिन करे.
- और लॉगिन होते ही आपके सामने आपका एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा.
- उसमे आप मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरे.
- फिर आप अपना दस्तावेज अपलोड करें.
- और लास्ट में एक बार अपने भरे गए फॉर्म को जाँच करके सबमिट करदे.
- सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन स्लिप दिखाई देगी इसको आप अच्छे से संभाल कर रखे.
FAQs
1. मुस्कान स्कॉलरशिप 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत पात्र पाए गए कक्षा 9वीं और 10वीं के प्रत्येक छात्र को ₹12,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाती है.
2. क्या इस स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 11वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार यह योजना केवल कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ रहे नियमित विद्यार्थियों के लिए ही है.
3. क्या मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?
यह मुख्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए संचालित होती है. हालांकि, कुछ विशेष क्षेत्रों या चुनिंदा संस्थाओं के माध्यम से इसके फॉर्म स्कूल स्तर पर ऑफलाइन भी जमा किए जा सकते हैं. इसकी सटीक जानकारी के लिए अपने स्कूल के नोडल ऑफिसर से संपर्क करें.
4. स्कॉलरशिप का पैसा कब तक बैंक खाते में आता है?
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने, दस्तावेजों के सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के लगभग 2 से 3 महीने के भीतर राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
5. क्या इस योजना के लिए पारिवारिक आय प्रमाण पत्र देना जरूरी है?
हाँ, यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है, इसलिए सक्षम प्राधिकारी (Tehsildar/SDM) द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है.
निष्कर्ष:
दोस्तों Muskaan Scholarship 2026 यह देश के मध्यम और निम्न आय वर्ग के छात्रों के लिए एक वरदान से कम नहीं है और ₹12,000 की यह छात्रवृत्ति राशि कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को बिना किसी बाधा के जारी रखने का एक नया हौसला देती है, जिससे छात्रों को कोई परेशानी ना हो और वह अपने जरूरत के सभी सामान को ले सके और अगर आप इस योजना के पात्र है, तो आप इसके अंदर तुरंत आवेदन करे और इस योजना का लाभ ले.