PM Modi 59 मिनट लोन योजना: सरकारी बैंक के चक्कर काटना बंद! जानिए PSB Loan Apply करने का सीक्रेट तरीका

PM Modi 59 मिनट लोन योजना : दोस्तों आज के तेजी के साथ आगे बढ़ रही दुनिया में आप अगर अपना कोई खुद का बिजनेस चालू करना चाहते है या पहले से चल रही बिजनेस को और भी उचाई पर ले जाना चाहते है, तो उसके लिए उनके सामने एक बहुत ही बड़ी यह चुनौती होती है कि उनके पास पैसे नहीं होते है कि वह अपने बिजनेस को शुरू करे या और भी बड़ा बना सके.

और अगर जब भी कोई छोटा दुकानदार, व्यापारी या नया स्टार्टअप शुरू करने वाला व्यक्ति लोन लेने के लिए किसी भी बैंक के चक्कर लगाना चालू करता है, तो उसको कागजी कार्रवाई, अंतहीन चक्करों और मैनेजरों के बहुत सारे बातो को सुनना पड़ता है कि आप यह लाइए या कल आइये ऐसे बहुत सारे बात सहकर भी उसको समय पर लोन नहीं मिल पता है.

तो इन्ही सभी चीजो को देखते हुए हमारे देश के केंद्र सरकार के तरफ से एक डिजिटल योजना को चालू किया गया है और यह योजना हमे हमसा के लिए बैंक और लंबी लाइनों से छुटकारा देती है इसमें हमे कही पर जाने की जरूरत नहीं होती है और इस योजना का नाम है, PM Modi 59 मिनट लोन योजना (PSB Loans in 59 Minutes).

इस लोन का मतलब ही यह है कि आपको लोन का इन-प्रिंसिपल अप्रूवल यानि की आपको एक घंटे के अंदर ही लोन मिल जायेगा और आपको किसी भी बैंक के चक्कर नहीं लगाना होता है और अगर आपको भी किसी बिजनेस के लिए लोन लेना है, तो आपके लिए यह योजना एकदम अच्छा होना वाला है.

अगर आपको अभी तक इस योजना के बारे में नहीं पता है, तो आप एक बार इस लेख को अच्छे से जरुर पढ़े जिसमे मैं आपको इससे जुड़े उन सभी बातो को बताया हूँ.

PM Modi 59 मिनट लोन योजना क्या है?

अगर मैं आपको एकदम सरल शब्दों में बताऊ, तो PSB Loans in 59 Minutes केंद्र सरकार के तरफ से शुरू की गई लोगो के लिए एक बहुत ही बेहतरीन योजना है और इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर 2018 में MSME (Micro, Small and Medium Enterprises) यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को आगे बढाने के लिए लॉन्च किया गया है.

और अगर आपको नहीं पता है कि इस योजना के तहत हमे कौन – कौन से प्रकार के लोन दिया जा सकते है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आपको किस काम के लिए लोन दिया जा सकता है.

  • बिजनेस लोन (Mudra Loan & Term Loan): यह लोन आपको ₹1 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक मिल सकता है.
  • पर्सनल लोन (Personal Loan): यह लोन आपको ₹20 लाख तक दिया जा सकता है.
  • होम लोन (Home Loan): और यह लोन आपको ₹10 करोड़ तक दिया जा सकता है.
  • कार लोन (Auto Loan): यह लोन आपको ₹1 करोड़ तक दिया जा सकता है.

लेकिन मैं आपको इसके बारे साफ – साफ बतादू की बहुत सारे ऐसे भी लोग हाउ जो यह सोचते है कि हमे लोन का पैसे केवल 59 मिनट के अंदर हमारे खाते में आ जायेगा तो यह ऐसा नहीं होता है हमे 59 मिनट के भीतर केवल यह ऑटोमेटेड प्लेटफॉर्म आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच करके यह बताता है कि आपको लोन दिया जायेगा या नहीं आहार आपको लोन दिया जायेगा तो आपको एक In-Principle Approval Letter मिलता है, इसके बाद आपको बैंक केवल 7 से 10 वर्किंग डेज के अंदर आपके लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर देती है.

यह योजना सामान्य बैंक लोन से अलग और बेहतर क्यों है?

यह इस लिए बेहतर है कि आपको अलग तरीको से लोन लेने में और इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोन लेने में बहुत ही बदलाव देखने को मिल जाते है, तो आइये अब हम इसके बारे में अच्छे से जानते है.

विशेषताएंपारंपरिक बैंक लोनPM 59 मिनट लोन योजना (PSB Loan)
समय की खपतलोन को मंजूर मिलने में 20 से 45 दिन का समय लगता है.इन-प्रिंसिपल अप्रूवल सिर्फ 59 मिनट में मिलता है.
कागजी कार्रवाईइसमें आपको दर्जनों फाइलों और फोटोकॉपी के बंडल जमा करने होते हैं.पूरी प्रक्रिया 100% डिजिटल और पेपरलेस होती है.
पारदर्शितालोन रिजेक्ट होने का कारण अक्सर पता नहीं चलता है.इसमें हर स्टेप का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है.
बैंकों के विकल्पआपको हर बैंक की शाखा में अलग-अलग जाना पड़ता है.एक ही प्लेटफॉर्म पर 20+ सरकारी व निजी बैंक उपलब्ध हैं.
पक्षपात/दलालीबैंक अधिकारियों की मर्जी या दलालों पर निर्भरता रहती है.पूरी तरह एल्गोरिदम और डेटा पर आधारित है.

59 मिनट लोन योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

अगर आपको 59 मिनट लोन योजना लेना है और आप इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपना आवेदन करे क्योकि इसमें आपको निम्नलिखित बेहतरीन फायदे भी मिल सकते है, जिसको मैंने आपको निचे बताया है.

एक ही जगह कई बैंक (Multi-Bank Options):

इस प्लेटफॉर्म के उपर आपको भारत के अंदर आने वाले सभी प्रकार के सार्वजनिक बैंक जैसे की SBI, PNB, BOB, Canara Bank और भी कई बड़े – बड़े प्राइवेट बैंक जैसे की ICICI, Axis यह सभी इससे जुड़े हुए है और आपका आवेदन एक ही साथ कई सारे बैंको के पास जाता है.

सुरक्षित तकनीक (Advanced Security):

और इस वेबसाइट के उपर आपका सारा डेटा जैसे की आपका GST, ITR, बैंक स्टेटमेंट पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और इसे केवल आपकी अनुमति के बाद ही किसी भी बैंकों के साथ शेयर किया जाता है.

बिना गारंटी लोन (Collateral-Free Loan):

और अगर आप ₹2 करोड़ तक के बिजनेस लोन ले रहे है, तो इसके लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी जैसे की जमीन या मकान के कागजात इन चीजो को नहीं देना होता है क्योंकि यह लोन CGTMSE (Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises) स्कीम के तहत कवर्ड होता है.

प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें (Competitive Interest Rates):

और बहुत सारे बैंक ऐसे भी होते है, जो आपके लोन प्रोफाइल को देखते हैं, इसलिए आपको सबसे कम संभव ब्याज दर यानि की आमतौर पर 8.50% से शुरू लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

लोन के प्रकार और उनकी सीमा

अगर आप यह सोच रहे है कि इस योजना को केवल बिजनेस तक ही सिम रखा गया है, तो ऐसी बात नहीं है इसका दायरा काफी हद तक बड़ा हुआ है, जिसको मैंने निचे बताया हूँ.

1. बिजनेस लोन

अगर हम इस योजना के बार बारे में बात करे, तो इस योजना को दो भागो में बांटा गया है.

  • मुद्रा लोन (Mudra Loan): इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के छोटे दुकानदारों और नए व्यापारियों को ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का लोन दिया जाता है.
  • एमएसएमई टर्म लोन / वर्किंग कैपिटल: और इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस सेक्टर के बड़े बिजनेस के लिए लोगो को ₹10 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक लोन दिया जाता है.

2.रिटेल लोन

इसके अंदर हम लोगो को कई सारे लोग दिखने को मिलते है, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

  • पर्सनल लोन: अगर आपको अपने निजी जरूरतों या मेडिकल इमरजेंसी के लिए पैसे चाहिए, तो आप इस योजना के तहत ₹20 लाख तक के लोन के लिए डिजिटल अप्रूवल ले सकते हैं.
  • होम लोन: अगर आपको अपना नया घर लेना है या आपको अपना घर बनवाना है, तो आप इसके तहत ₹10 करोड़ तक का लोन ले सकते है.
  • कार लोन: अगर आपको अपनी पसंद की कोई गाड़ी लेना है,तो आप इसके तहत ₹1 करोड़ तक का ऑटो लोन ले सकते है.

यह भी पढ़े : Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026: जानिए कैसे मिलेगा ₹10 लाख का ब्याज-मुक्त लोन और ₹5 लाख का सरकारी अनुदान

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria):

आपको अगर इस लोन के तहत पैसा लेना है, तो आपको उससे पहले यह जानना होगा की बैंक आपकी किस योग्यता को जांचते हैं और यदि आप बिजनेस लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए.

  • पंजीकृत व्यवसाय (Registered Business): अगर आपका कोई भी आपका बिजनेस नया हो या पुराना है, तो वह वह कानूनी रूप से रजिस्टर्ड होना चाहिए.
  • GST रजिस्ट्रेशन: और आपका बिजनेस GST के दायरे में आता हो तथा आप सही तरीके से अपने बिजनेस का GST Return भरते हो.
  • ITR फाइलिंग: इसका मतलब यह है कि आप कम से कम पिछले 1 से 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न को भरे हो यह एकदम अनिवार्य है.
  • बैंक स्टेटमेंट: यहाँ आपके बिजनेस के मुख्य बैंक अकाउंट का कम से कम 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में होना चाहिए.
  • क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score): और आवेदक का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए और अगर आपने पहले कोई लोन डिफॉल्ट किया है, तो अप्रूवल मिलना मुश्किल होगा.

लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको यह लोन लेना है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले उन सभी आवश्यक दस्तावेज को अपने पास पहले से रखे जिसकी जरूरत सबसे अधिक है टैब जाकर आप इसके लिए आवेदन करे.

  • GST क्रेडेंशियल्स: सबसे पहली चीज की आपके पास आपकी GST नंबर और उसका लॉगिन यूजरनेम/पासवर्ड या पिछले 1 साल का GST रिटर्न होना जरूरी है.
  • ITR विवरण: फिर पिछले 3 सालों का ITR वो भी XML फॉर्मेट में होना चाहिए.
  • बैंक स्टेटमेंट: और आपके पिछले 6 महीने का नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल या बैंक स्टेटमेंट की डिजिटल PDF फाइल होना चाहिए.
  • डायरेक्टर/पार्टनर की जानकारी: फिर आपकी पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए.
  • बिजनेस लोन की जरूरत की जानकारी: उसके बाद आपको लोन क्यों चाहिए और आपका और आपका बिजनेस प्रोजेक्टेड रेवेन्यू क्या है इसके बारे में बताना हुआ होना चाहिए.

लोन अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप सीक्रेट तरीका

आइये अब हम इस लेख के सबसे जरूरी प्रक्रिया के उपर बात करे की जिनको इस योजना का लाभ लेना है, तो क्या उनको इसके अंदर अपना फॉर्म आवदेन करने आता है या नहीं अगर नहीं आता है, तो कोई बात नहीं मैं उनको इसके अंदर सबसे आसान शब्दों में बता देता हूँ.

  • सबसे पहले तो आपको www.psbloansin59minutes.com के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आपको होमपेज के उपर आपको Register’ या ‘Sign Up’ बटन दिखेगा उसको क्लिक करे.
  • उसके बाद से आप अपना नाम, चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को अच्छे से भरे.
  • फिर आपके आपके मोबाइल पर एक OTP जायेगा उसको भर कर आप वेरिफाई करले.
  • उसके बाद से आप नियम और शर्तों पर टिक करके आगे बढ़ें.
  • फिर आप अपना लोन का प्रकार चुनें की आपको किस प्रकार का लोन लेना है.
  • उसके बाद से आप अपना GST और ITR डेटा को अच्छे से भरे यह बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है.
  • फिर आप अपना मुख्य बैंक का चयन करें और उसका 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट अपलोड करदे.
  • उसके बाद से आप अपने बिजनेस और लोन की बारे में बताये की आपको क्या काम करना है.
  • अपना पसंदीदा बैंक और ब्रांच चुनें और अब आपके स्क्रीन के उपर उन सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की लिस्ट आ जाएगी और उसके अंदर यह बताया गया होगा की हर बैंक के सामने उसका ब्याज दर (Interest Rate) और प्रोसेसिंग फीस लिखा होगा.
  • फिर आप अपना डिजिटल अप्रूवल फीस को भरे.
  • और जैसे ही आपका पेमेंट सक्सेसफुल होता है, स्क्रीन पर टाइमर शुरू हो जाता है और 59 मिनट के भीतर आपका In-Principle Approval Letter जनरेट हो जायेगा उसको आप अच्छे से डाउनलोड करले.
Official WebsiteClick Here
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Instagram PageJoin Now

FAQs

1. क्या इस लोन को लेने के लिए किसी दलाल या बिचौलिए की मदद लेनी चाहिए?

बिल्कुल नहीं! यह भारत सरकार का पूरी तरह से ऑटोमेटेड और पारदर्शी पोर्टल है. इसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति या दलाल की कोई सिफारिश काम नहीं करती. अगर कोई आपसे लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो वह फ्रॉड है. पूरी प्रक्रिया खुद ऑनलाइन करें.

2. इस लोन पर ब्याज दर (Interest Rate) कितनी लगती है?

ब्याज दर स्थिर नहीं होती. यह आपके सिबिल स्कोर, बिजनेस प्रोफाइल और आपके द्वारा चुने गए बैंक पर निर्भर करती है. आमतौर पर एमएसएमई लोन के लिए ब्याज दरें 8.50% से लेकर 12% प्रति वर्ष के बीच होती हैं.

3. अगर मेरा इन-प्रिंसिपल अप्रूवल हो जाए, तो क्या बैंक के लिए लोन देना अनिवार्य है?

नहीं! इन-प्रिंसिपल अप्रूवल केवल यह दर्शाता है कि प्राथमिक तौर पर आपके दस्तावेज सही हैं. अंतिम निर्णय बैंक शाखा के अधिकारी आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और फिजिकल वेरिफिकेशन को देखने के बाद ही लेते हैं.

4. डिजिटल अप्रूवल की फीस ₹1000 लोन न मिलने पर वापस होगी?

नहीं, यह प्रोसेसिंग और पोर्टल यूसेज फीस है जो नॉन-रिफंडेबल (Non-Refundable) होती है. इसलिए पूरी तरह आश्वस्त होने और सही दस्तावेज होने पर ही फीस का भुगतान करें.

5. क्या नया स्टार्टअप (New Business) शुरू करने के लिए भी यहाँ से लोन मिल सकता है?

हाँ, नए स्टार्टअप्स और नए आइडिया पर काम करने वाले लोग भी यहाँ अप्लाई कर सकते हैं. नए बिजनेस के मामले में आपको अपने बिजनेस का एक Detailed Project Report (DPR) यानी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और भविष्य में होने वाली कमाई का एक तार्किक अनुमान (Projections) बैंक को दिखाना होगा.

निष्कर्ष:

दोस्तों PM Modi 59 मिनट लोन योजना यह सच में उन छोटे और मध्यम वर्ग के उद्यमियों के लिए एक वरदान से कम नहीं है जो बैंक प्रबंधकों की मनमर्जी और लालफीताशाही परेसान आ गए थे लेकिन जब से यह योजना आया है टैब से लोन लेने का तरीका लोकतांत्रीकरण हो चूका है और अब तो एक छोटा सा दुकानदार भी लोन लेना छठा है तो वह इस योजना के तहत बहुत ही आसानी से ले सकता है.

तो फिर अब देर किस बात की? अब आप उन सरकारी बैंकों के चक्कर काटना बंद कर दीजिये जिससे आपको लोन लेने में कई बार चक्कर लगाना पड़ता था और परेसान होना पड़ता था अब आप सीधे अपने घर बैठे ही इस योजना के तहत अपना लोन ले सकते है.

Leave a Comment