दोस्तों भारत में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए महिंद्रा ग्रुप की ओर से Mahindra EmpowerHer Scholarship Scheme 2026 की शुरुआत की गई है. कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रतिभाशाली छात्राओं को 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस छात्रवृत्ति योजना का निर्माण किया गया है.
और यदि आप या आपके परिवार की कोई बेटी जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है, तो यह योजना उसके लिए एक बड़ा सहारा बन सकती है. इस लेख में हम Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, छात्रवृत्ति राशि, चयन प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान शब्दों में बताये है, जिसको आप एक बार अच्छे से जरूरी पढ़े.
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 क्या है?
आपको बतादू की महिंद्रा ग्रुप द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत चलाई जाने वाली यह एक विशेष छात्रवृत्ति योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य देश की उन बेटियों को आर्थिक मदद प्रदान करना है जो पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, लेकिन वित्तीय तंगी के कारण आगे की शिक्षा (11वीं, 12वीं या डिप्लोमा/आईटीआई पाठ्यक्रम) जारी रखने में असमर्थ हैं.
इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹5,500 की एकमुश्त वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer – DBT) की जाती हैऔर इस राशि का उपयोग छात्राएं अपनी स्कूल फीस, स्टेशनरी, किताबें, ड्रेस या परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए कर सकती हैं.
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | Mahindra EmpowerHer Scholarship Scheme 2026 |
| प्रदाता संस्था | Mahindra Foundation |
| लाभार्थी | 10वीं पास मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राएं |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹5,500 प्रति वर्ष |
| Apply Now | Click Here |
इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य
- शिक्षा को बढ़ावा देना: इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना है.
- ड्रॉपआउट दर घटाना: और 10वीं कक्षा के बाद वित्तीय तंगी की वजह से पढ़ाई छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या को नियंत्रित करना.
- महिला सशक्तिकरण: बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे अपनी पसंद के करियर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और किसी के उपर निर्भर ना रहे.
- आर्थिक बोझ कम करना: गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों पर बेटियों की पढ़ाई के खर्च का दबाव कम करना.
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 के मुख्य लाभ और विशेषताएं
- आर्थिक सहायता: इस योजना के तहत सफल आवेदकों को ₹5,500 की वार्षिक सहायता राशि दी जाती है.
- पारदर्शी प्रक्रिया: तथा आवेदन से लेकर स्कॉलरशिप राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है.
- समान अवसर: इसमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के मान्यता प्राप्त स्कूलों/संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.
- प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT): तथा सहायता राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे छात्रा या उसके अभिभावक के बैंक खाते में जमा की जाती है.
यह भी पढ़े : Indira Gandhi Single Girl Child Scholarship 2026: ₹36,200 की छात्रवृत्ति के लिए कौन और कैसे करें आवेदन?
पात्रता मापदंड
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 का लाभ उठाने के लिए आवेदक छात्रा को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है तभी वह इस Scholarship का लाभ उठा सकते है.
- सबसे पहली बात की इसके अंदर केवल छात्राएं ही आवेदन कर सकती है.
- फिर छात्रा ने हाल ही में मान्यता प्राप्त बोर्ड (CBSE, ICSE, या State Board) से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो.
- और यह 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% से 70% अंक प्राप्त होना आवश्यक है.
- और छात्रा वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान में 11वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI) या किसी वोकेशनल/डिप्लोमा कोर्स में नामांकित होनी चाहिए.
- आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से मिलाकर वार्षिक आय ₹3,00,000 (3 लाख रुपये) या इससे कम होनी चाहिए.
- और आवेदक भारत की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी (PDF/JPG फॉर्मेट में) अपलोड करनी होगी इस लिए आप इन सभी दस्तावेज को अपने पास रखे और अगर आप इसमें से एक भी दस्तावेज भूलती है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है.
- सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड.
- फिर आपकी 10वीं कक्षा की मार्कशीट.
- और वर्तमान सत्र का एडमिशन प्रूफ.
- फिर आपकी पारिवारिक आय प्रमाण पत्र.
- और आपकी बैंक पासबुक.
- इसके बाद हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो.
- और एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप ऊपर दी गई सभी पात्रताओं को पूरा करती हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, इस लिए आप इसको अच्छे से पढ़े और अपनई फॉर्म आवेदन करे.
- सबसे पहले आप महिंद्रा स्कॉलरशिप के आधिकारिक पोर्टल या संबद्ध स्कॉलरशिप पार्टनर (जैसे Buddy4Study) की वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर मौजूद Apply Now या Register बटन पर क्लिक करें.
- और यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो अपने मोबाइल नंबर, गूगल अकाउंट या ईमेल आईडी का उपयोग करके नया अकाउंट बनाएं.
- फिर लॉगिन करने के बाद, सक्रिय स्कॉलरशिप की सूची में से Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 को खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा.
- इसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार नंबर आदि भरें.
- और इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी जैसे 10वीं के प्राप्तांक, स्कूल का नाम, वर्तमान क्लास और कोर्स का ब्योरा दर्ज करें.
- और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि की स्पष्ट कॉपी अपलोड करें.
- और अब आप अपने सक्रिय बैंक खाते का विवरण (Account Number, Bank Name, Branch Name, IFSC Code) सही-सही भरें.
- और आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद Preview बटन पर क्लिक करके दर्ज की गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें.
- फिर यदि सभी जानकारियां सही हैं, तो Submit बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें.
- और सबमिट करने के बाद प्राप्त आवेदन संख्या (Application Reference Number) को संभालकर रखें और एप्लिकेशन की एक प्रति डाउनलोड/प्रिंट कर लें.
FAQs
1. महिंद्रा एम्पावरहर स्कॉलरशिप 2026 (Mahindra EmpowerHer Scholarship) क्या है?
यह महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Foundation) द्वारा शुरू की गई एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य 10वीं पास मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आगे की पढ़ाई (11वीं, 12वीं या डिप्लोमा/आईटीआई) जारी रखने के लिए ₹5,500 की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
2. इस योजना के तहत कुल कितनी छात्रवृत्ति राशि मिलती है?
चयनित पात्र छात्राओं को पढ़ाई के खर्च (जैसे स्कूल फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और परीक्षा शुल्क) में मदद के लिए ₹5,500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है.
3. क्या इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र (लड़के) भी आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना विशेष रूप से केवल बालिकाओं (Female Students) की शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए डिज़ाइन की गई है.
4. क्या प्राइवेट (Private) स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं भी इसके पात्र हैं?
जी हाँ, सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी (Private) दोनों प्रकार के संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे आय और अंक प्रतिशत की शर्तें पूरी करती हों.
5. छात्रवृत्ति का पैसा बैंक खाते में कैसे ट्रांसफर किया जाता है?
अंतिम रूप से चयनित छात्राओं को यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे उनके स्वयं के बैंक खाते (या जॉइंट अकाउंट) में भेजी जाती है.
निष्कर्ष :
दोस्तों Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026 देश की मेधावी और जरूरतमंद बालिकाओं के लिए अपने सपनों को पूरा करने का एक बेहतरीन अवसर है, ऐसे में यदि आप 10वीं पास कर चुकी हैं और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, तो बिना देर किए इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करें और शिक्षा ही आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है, और यह स्कॉलरशिप आपकी इस यात्रा में एक मददगार कदम साबित हो सकती है.
