PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: 9वीं और 11वीं के छात्रों को मिलेगी ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति, ऐसे करें अप्लाई

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: दोस्तों आज के समय में तो उच्च शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार और उनका सपना होता है, लेकिन बहुत बार आर्थिक तंगी और कमजोर पारिवारिक स्थिति के कारण बहुत सारे ऐसे भी होनहार छात्र है जिनको अपनी पढ़ाई को बिच में ही छोड़नी पड़ती है, तो इन्ही सभी चीजो को देखते हुए की हमारे देश में तो मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक बहुत ही अच्छा योजना का लाया गया है.

और इसका नाम PM Yashasvi Scholarship Yojana रखा गया है तथा इस योजना के तहत हमारे देश के अंदर कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 प्रति वर्ष की भारी-भरकम छात्रवृत्ति दी जा रही है और यदि आप भी कोई छात्र है और आपके घर में कोई बच्चा कक्षा 9वीं या 11वीं में पढ़ रहा है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है.

और अगर आपको इस योजना के बारे में नहीं पता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको इस लेख के बारे में एकदम अच्छे और शारल शब्दों में बताया हूँ, कि आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकता है और आपसे इसके लाभ लेने के लिए कौन – कौन से कागज माँगा गया है.

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026:

योजना का नामPM Yashasvi Scholarship Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईकेंद्र सरकार
नोडल एजेंसीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) / नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)
लाभार्थीकक्षा 9वीं और 11वीं के मेधावी छात्र
श्रेणी (Category)OBC, EBC, DNT, NT, SNT
छात्रवृत्ति राशि₹75,000 (9वीं के लिए) और ₹1,25,000 (11वीं के लिए) प्रति वर्ष
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in
/ yet.nta.ac.in

PM Yashasvi Yojana क्या है?

क्या आपको पता है कि PM YASASVI का पूरा नाम क्या होता है, अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि इसका पूरा नाम PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India है और इस योजना का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है.

और अगर हम बात करे की इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, तो इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के उन पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिभावान छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना जो पैसे की कमी के करण अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं और सरकार यह सोचिती है की अगर युवाओं को सही समय पर सही संसाधन मिले तो वह अपने देश के विकास के अंदर अपना एक बहुत ही कीमती योगदान से सकते है.

इसी सोच को लेकर सरकार हर साल हजारों छात्रों को शॉर्टलिस्ट करके सीधे उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि ट्रांसफर कर देती है जिससे की उनकी शिक्षा के बिच कोई बढ़ा ना आये और वह अपना स्कूली शिक्षा को पूरा कर सके और देश के विकास में अपना एक बहुत ही महत्वपूर्ण हाथ बता सके.

पीएम यशस्वी योजना 2026 के मुख्य उद्देश्य

लेकिन क्या आपको पता है कि इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है और अगर आपको नहीं मालूम है, तो मैं आपको निचे सभी महत्वपूर्ण उद्देश्य को बता देता हूँ.

  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद: इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षा का खर्च बहुत ही अधिक बढ़ गया है इस लिए गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सुरक्षा देना.
  • ड्रॉपआउट रेट को कम करना: बहुत ही जगहों पर अक्सर यह होता है कि 8वीं या 10वीं के बाद बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं, लेकिन अब वह इस वजीफे की मदद से छात्र अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर सकेंगे.
  • समानता को बढ़ावा देना: समाज के अंदर जो भी पिछड़े और वंचित वर्गों के बच्चे है उनको को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें शीर्ष स्तर की शिक्षा के अवसर प्रदान करना.
  • आत्मनिर्भर बनाना: और छात्रवृत्ति मिलने से छात्र बिना किसी पारिवारिक दबाव के स्वतंत्र होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

PM Yashasvi Scholarship के तहत मिलने वाली राशि

अगर बात करे तो इस योजना का सबसे अच्छी बात इसमें मिलाने वाली राशी है क्योकि सरकार छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे दो श्रेणियों में विभाजित की है.

1.कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए

सबसे पहली बात तो यह है कि जो भी कक्षा 9वीं में प्रवेश ले चुके हैं और इस योजना के लिए चुने जाते है, तो उन्हें सरकार की तरफ से ₹75,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है और इस राशी का इस्तेमाल वह अपने स्कूल फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए कर सकते हैं.

2. कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए

और जो कक्षा 10वीं पास करके 11वीं कक्षा में आये है, तो उनका पढ़ाई का खर्च और बढ़ जाता है इस लिए सरकार इनको ₹1,25,000 प्रति वर्ष की भारी-भरकम वित्तीय सहायता प्रदान करती है और यह इस राशी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते है.

यह भप पढ़े : PM Jan Dhan Yojana 2026: जीरो बैलेंस पर खुलवाएं खाता क्योंकि सरकार देगी आपको ₹10,000 तक की राशि

पीएम यशस्वी योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड

अगर आप कक्षा 9वीं और 11वीं में है तथा आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है , तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा कुछ शर्ते दी गई है जिसको पास करना होगा तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आवेदक भारत देश का एक स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • और इस योजना को OBC, EBC और गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश जनजातियाँ DNT/NT/SNT इ लिए चालू किया गया है.
  • और आपके परिवार की आय ₹2.50 लाख (दो लाख पचास हजार रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • फिर छात्र का किसी मान्यता प्राप्त सरकारी सहायता प्राप्त, या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चिन्हित उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 9वीं या 11वीं का नियमित छात्र होना जरूरी है.
  • और जो भी छात्र 9वीं कक्षा के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना कहते है उनको 8वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • या जो भी छात्र 11वीं कक्षा के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना कहते है उनको 10वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन होना चाहिए.

आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको PM Yashasvi Yojana 2026 का लाभ लेना है, तो उसके लिए आपको अपना फॉर्म आवेदन करना आना चाहिए और इससे पहले तो आपके पास इसमें मांगे गए उन सभी जरूरी दस्तावेज को अपने पास रखना होगा तभी आप इसके फॉर्म भरे.

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • कक्षा 8वीं या कक्षा 10वीं की अंकतालिका
  • फिर आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
  • फिर आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • उसके बाद से आवेदक का वर्तमान स्कूल का पहचान पत्र
  • छात्र का बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप एक छात्र है और आप PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 का लाभ लेना कहते है, तो इसके लिए आपको इसमें अपना आवेदन करना होगा और अगर आपको अपना आवेदन नहीं करना आता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे इसमें अपना आवेदन कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको scholarships.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर उसके बाद आपको होमपेज के उपर Applicant Corner मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • फिर आप New Registration पर क्लिक कर के अपना Registration करे.
  • फिर चेकबॉक्स पर टिक करें और Continue के बटन पर क्लिक करें.
  • ब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा उसमे मांगी गई उन सभी जानकारी को अच्छे से भर दे.
  • इसके बाद आपको एक Application ID और Password मिलेगा.
  • उसको होमपेज पर जाये और Login करले.
  • पहली बार लॉगिन करने पर आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उसको भरे.
  • जैसे ही आप लॉगिन करेगे तो तुरंत आपके सामने Application Form पर क्लिक करके अपना फॉर्म प्राप्त करे.
  • और उसके अंदर जो भी जानकारी मांगी गई है उसको अच्छे से भरे.
  • फिर आप PM YASASVI Scholarship Scheme को चुने.
  • और माँगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करदे.
  • अब एक बार आप भरे गए उन सभी जानकारी को अच्छे से जाँच ले और फॉर्म को Final Submit करदे.
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट (Printout) निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. इसे आपको अपने स्कूल में भी जमा करना पड़ सकता है.
आधिकारिक वेबसाइटOfficial Website
Apply LinkApply Now
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Instagram PageJoin Now

FAQs

1. पीएम यशस्वी योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

इस योजना के लिए आवेदन मुख्य रूप से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in के माध्यम से किया जाता है.

2. क्या सामान्य वर्ग (General Category) के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह योजना केवल OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) और DNT/NT/SNT श्रेणियों के छात्रों के लिए ही आरक्षित है. जनरल कैटेगरी के छात्र (जो EBC में नहीं आते) इसके पात्र नहीं हैं.

3. इस योजना के तहत कुल कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

कक्षा 9वीं के छात्रों को ₹75,000 प्रति वर्ष और कक्षा 11वीं के छात्रों को ₹1,25,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

4. पीएम यशस्वी योजना 2026 के लिए पारिवारिक आय सीमा क्या है?

आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.

5. क्या इस योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) देना होता है?

नहीं, इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है. आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है.

निष्कर्ष:

दोस्तों PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 केंद्र सरकार की एक अत्यंत सराहनीय और कल्याणकारी योजना में एक है और यह योजना उन गरीब और होनहार बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए लाया गया है, जो पैसों की कमी के कारण पीछे छूट जाते हैं यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र है, तो आप अपना समय क्यों गवा रहे है आप तुरंत अभी अपना फॉर्म भरे और इस योजना का लाभ ले.

Leave a Comment