Ration Card Apply 2026: घर बैठे कैसे बनाएं राशन कार्ड और कैसे जोड़ें नए सदस्य का नाम? जानिए आसान तरीका

दोस्तों आपको तो यह बात पता ही है कि राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है. यह न केवल देश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सब्सिडी वाले दरों पर खाद्यान्न जैसे गेहूं, चावल, चीनी और तेल उपलब्ध कराता है, बल्कि यह एक आधिकारिक पहचान और पते का प्रमाण भी है.

और वर्ष 2026 में राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया और राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया को बहुत आसान और पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया गया है. अब आपको सरकारी कार्यालयों या तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से घर बैठे नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं.

अगर आपको नहीं पता है कि हम अपना राशन कार्ड कैसे बनाये तो आपको परेसान होने की जरूरत नहीं है, क्योकि मैं आपके लिए ही इस लेख को एकदम आसान शब्दों में लिख रहा हूँ कि आप कैसे अपना राशन कार्ड अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल से बताये और इसमें मैंने आपको उन सभी छोटी-बड़ी जानकारी, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े इसके बारे एकदम अच्छे से विस्तार से बताया हूँ, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.

राशन कार्ड क्या है और यह क्यों जरूरी है?

सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए की राशन कार्ड क्या है, तो मैं आपको बतादू की राशन कार्ड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया जाता है और इसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.

  • सस्ता खाद्यान्न: इसको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत कम कीमत या मुफ्त में लोगो को राशन प्राप्त करना काम होता है.
  • सरकारी योजनाओं का लाभ: और हमे आयुष्मान भारत कार्ड, मुफ्त बिजली योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हमारे पास राशन कार्ड का होना बहुत ही जरूरी है.
  • पहचान पत्र का प्रमाण: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र या नया सिम कार्ड लेते समय पते के प्रमाण के रूप में हमसे राशन कार्ड माँगा जाता है.
  • छात्रवृत्ति और सब्सिडी: विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों और एलपीजी (LPG) गैस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए हमारे पास राशन कार्ड होना बहुत ही जरूरी है.
विवरण का प्रकारमहत्वपूर्ण जानकारी / डायरेक्ट लिंक
योजना का नामराशन कार्ड योजना
संबंधित विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (संबंधित राज्य)
योजना का मुख्य उद्देश्यपात्र नागरिकों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना
लाभार्थीभारत के सभी पात्र नागरिक (आय वर्ग के अनुसार)
राष्ट्रीय पोर्टल वेबसाइटnfsa.gov.in
नया राशन कार्ड अप्लाई लिंकयहाँ क्लिक करें (State Portals)
नए सदस्य का नाम जोड़ने का लिंक (Correction)Add New member
राशन कार्ड लिस्ट / स्टेटस चेक लिंकयहाँ से अपनी लिस्ट चेक करें
नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) खोजेंCSC सेंटर यहाँ से खोजें
शिकायत / हेल्पलाइन नंबर1967 या 1800-xxx-xxxx (राज्य के अनुसार अलग-अलग)
UP Ration Card ApplyApply Now
राशन कार्ड मे नए सदस्य जोड़ेराशन कार्ड मे नए सदस्य

राशन कार्ड के प्रकार

भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों की आर्थिक स्थिति के आधार पर तीन मुख्य प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं.

राशन कार्ड का प्रकारलक्षित वर्गउपलब्ध खाद्यान्न / सुविधा
बीपीएल कार्ड (BPL – Below Poverty Line)गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारबहुत कम दरों पर खाद्यान्न
एपीएल कार्ड (APL – Above Poverty Line)गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारसामान्य सब्सिडी दर पर खाद्यान्न
अंत्योदय कार्ड (AAY – Antyodaya Anna Yojana)अत्यंत गरीब एवं असहाय परिवारप्रति माह निर्धारित मात्रा (35 किग्रा) में मुफ्त/सस्ता राशन

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

अगर आपके पास अपां राशन कार्ड नहीं और और आप अपना नया राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो तो आपको नया राशन कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है.

  • सबसे पहले आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए.
  • उसके बाद आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
  • फिर आवेदक के पास पहले से कोई एक्टिव राशन कार्ड नहीं होना चाहिए.
  • और आपके परिवार का कोई भी सदस्य पहले से किसी अन्य राशन कार्ड में पंजीकृत न हो.
  • और आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए.

यह भी पढ़े : Mukhyamantri Yuva Udyami Loan Yojana: बिजनेस के लिए पाएं ₹5 लाख तक का बिना ब्याज लोन, ऐसे करें आवेदन!

नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना नया नया राशन कार्ड बनवाने जा रहे है, तो आपको आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी तैयार रखें क्योकि इसे कभी भी माँगा जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आपके परिवार के मुखिया का आधार कार्ड.
  • फिर आपके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड.
  • उसके बाद निवास प्रमाण पत्र.
  • फिर आय प्रमाण पत्र.
  • और आपके मुख्य महिला सदस्य का बैंक पासबुक की फोटोकॉपी.
  • फिर परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो.
  • और जो आधार से लिंक हो वह मोबाइल नंबर.
  • और अगर आपके पास आपकी जाति प्रमाण पत्र है, तो यह.

घर बैठे नया राशन कार्ड कैसे बनाएं?

आपको मैं बतादू की वर्ष 2026 में नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के दो मुख्य तरीके हैं.

  • NFSA के आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से
  • अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति पोर्टल के माध्यम से

तरीका 1: NFSA राष्ट्रीय पोर्टल से आवेदन करें

  • सबसे पहले आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर Public Login या Citizen Login के विकल्प पर क्लिक करें.
  • और अगर यदि आप नए यूजर हैं, तो New User? Register Here पर क्लिक करके अपना खाता बनाएं.
  • फिर आप अपनी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • फिर आप लॉग इन करने के बाद Apply for New Ration Card विकल्प चुनें.
  • और अपने राज्य और जिले का चयन करें.
  • फिर आप आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी, पता और परिवार के सदस्यों का विवरण भरें.
  • और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर भरे गए फॉर्म को री-चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • और आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक Reference Number या Acknowledgement Number मिलेगा. इसे सुरक्षित रखें.

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

यदि आपके घर में नए बच्चे का जन्म हुआ है या शादी के बाद नई बहू आई है, तो उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना बहुत आसान है.

आवश्यक दस्तावेज

नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.
  • माता-पिता का आधार कार्ड.
  • मूल राशन कार्ड.

शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए:

  • सबसे पहले आपका मैरिज सर्टिफिकेट.
  • पत्नी का आधार कार्ड और पति के पते/नाम के साथ अद्यतन.
  • और पत्नी का पुराने राशन कार्ड से नाम हटने का प्रमाण पत्र.
  • और मूल राशन कार्ड.

नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले तो आप अपने राज्य के खाद्य पोर्टल जैसे UP FCS, Food Odisha, Bihar PDS आदि पर जाएं.
  • फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें या जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से लॉग इन करें.
  • उसके बाद आप Ration Card Modification या राशन कार्ड में संशोधन/सदस्य का नाम जोड़ें का विकल्प चुनें.
  • और अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और Search पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके परिवार के वर्तमान सदस्यों की सूची दिखाई देगी.
  • अब आप Add New Member बटन पर क्लिक करें.
  • और नए सदस्य का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार नंबर और मुखिया से संबंध का सही विवरण भरें.
  • फिर आप आवश्यक दस्तावेज यानि की जन्म प्रमाण पत्र/मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड इन सभी को अपलोड करें.
  • फिर आप भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्राप्त आवेदन संख्या यानि की Application Number को नोट कर लें.

राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

अगर आप अपना राशन कार्ड आवेदन कर दिए है, तो आप आवेदन करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. फिर आप Track Ration Card Application Status लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब आप अपना Reference Number या Aadhaar Number दर्ज करें.
  4. और Search/Submit पर क्लिक करें.
  5. अब आपके स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Under Process, Approved, या Rejected) स्क्रीन पर आ जाएगी.

FAQs 

1. राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन करने और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के बाद आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है.

2. क्या राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कोई शुल्क देना होता है?

आधिकारिक पोर्टल पर नाम जोड़ने की प्रक्रिया नि:शुल्क है. यदि आप सीएससी (CSC) सेंटर से करवाते हैं, तो nominal सेवा शुल्क लिया जा सकता है.

3. यदि मेरा आवेदन अस्वीकृत (Reject) हो जाए तो क्या करें?

अस्वीकरण का कारण जांचें जैसे गलत दस्तावेज या जानकारी का अधूरा होना, कमियों को दूर करके दोबारा आवेदन करें या तहसील/खाद्य आपूर्ति अधिकारी कार्यालय संपर्क करें.

4. नवजात शिशु का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है?

जी हां, वर्तमान में डिजिटल सत्यापन (e-KYC) के लिए बच्चे का आधार कार्ड होना आवश्यक है. इसलिए पहले बच्चे का आधार कार्ड बनवा लें, उसके बाद ही राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करें.

5. क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में राशन कार्ड ट्रांसफर किया जा सकता है?

जी बिल्कुल, वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना के तहत आप अपने राशन कार्ड को नए राज्य में पोर्ट या स्थानांतरित करवा सकते हैं. इसके लिए आपको पुराने राशन कार्ड को सरेंडर करके नए पते के सत्यापन दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा.

निष्कर्ष :

दोस्तों राशन कार्ड न केवल सब्सिडी वाला खाद्यान्न प्राप्त करने का साधन है, बल्कि यह आपकी पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का एक मजबूत आधार भी है. वर्ष 2026 की नई और पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया और राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का काम बहुत आसान बना दिया है.

अब आपको बिना किसी दलाल या कार्यालय के चक्कर काटे, घर बैठे ही ये सारे काम निपटाने की सुविधा मिलती है. यदि आपने अभी तक अपना नया राशन कार्ड नहीं बनवाया है या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना भूल गए हैं, तो ऊपर बताई गई step-by-step ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके आज ही अपना आवेदन पूरा करें.

Leave a Comment