दादा-परदादा की 100 साल पुरानी जमीन का कागज गुम हो गया? ऐसे निकालें दोबारा!

आपको तो पता ही है कि भारत के अंदर जमीन सिर्फ एक संपत्ति नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की निशानी और हमारे मान-सम्मान भी है और मैं बहुत जगहों पर यह देख चूका हूँ कि बहुत सारे परिवारों के पास उनके दादा, परदादा या परनाना के जमाने की जमीनें होती तो है, लेकिन उनके पास उस जमीन के कागजात नहीं होती है वह कागजात कही खो जाती है, फट जाती है या दीमक का शिकार हो जाती है.

और जब आपकी पीढ़ी को उस जमीन का काम पड़ता है, तप टैब सबसे अधिक समस्या खड़ी होती है और आपको तो यह बात पता ही है कि बिना कागजात के आप कोर्ट-कचहरी या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक जाते हैं, लेकिन सही रास्ता न मालूम होने के कारण काम नहीं हो पाता है.

और अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है और आपके दादा-परदादा की 50 से 100 साल पुरानी जमीन का कागज गुम हो गया है, तो अब आपको परेसान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि डिजिटल इंडिया और डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स के इस दौर में अब आप अपनी पुरानी से पुरानी जमीन का रिकॉर्ड घर बैठे ऑनलाइन या फिर कुछ आसान ऑफलाइन तरीकों से निकाल सकते हैं.

और अगर आपको इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाला है क्योकि मैं आपको इसके अंदर उन सभी जरूरी बातो को बताया हूँ कि आप कैसे अपने घर से ही अपने गुम हुए जमीन के कागजात निकल सकते है, इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.

जमीन के कागजात गुम होने पर सबसे पहले क्या करें?

और मैं आपको बतादू की जैसे ही आपको पता चले की आपके 100 साल पुराणी जमीन का कागजात गुम हो गया है, तो आप बिना समय गंवाए आपको तुरंत कुछ कानूनी कदम उठा लेने चाहिए यह भविष्य में किसी भी धोखाधड़ी या कानूनी विवाद से बचने के लिए बेहद जरूरी है.

नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं

इसके लिए आपको सबसे पहला काम यह करना है कि आपको अपने नजदीकी थाने में जाकर जमीन के कागजात खोने की एक LDR या FIR को दर्ज करवाएं और आपको FIR में जमीन का अनुमानित विवरण जैसे जिला, तहसील, गांव और पूर्वज का नाम और कागज खोने की संभावित वजह जरूर लिखें और उसके बाद आप पुलिस से इस FIR की एक सर्टिफाइड कॉपी लें और इसे सुरक्षित रखें यह कॉपी भविष्य में डुप्लीकेट कागजात निकलवाने में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी.

अखबार में सार्वजनिक नोटिस जारी करवाएं

या फिर सुरक्षा के लिहाज से अपने क्षेत्र के दो प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों के अंदर एक छोटा सा विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस दें और इस नोटिस में साफ लिखें कि फलां व्यक्ति का नाम पर स्थित इस गांव की जमीन के मूल दस्तावेज खो गए हैं यदि किसी को यह मिले या इस पर कोई आपत्ति हो, तो 15 दिनों के भीतर सूचित करें और यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि भविष्य में कोई दूसरा व्यक्ति उन खोए हुए कागजातों का गलत इस्तेमाल करके जमीन पर अपना दावा न ठोक सके.

जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण बाते जिन्हें समझना आपके लिए जरूरी है?

सबसे पहले तो आपको पुरानी जमीनों का रिकॉर्ड ढूंढने से पहले राजस्व विभाग की भाषा और कुछ तकनीकी शब्दों को समझना होगा और इन शब्दों की जानकारी के बिना आप सही दस्तावेज नहीं खोज पाएंगे जिसको मैं निचे अच्छे से बताया हूँ.

  • खतियान: यह वह मुख्य सरकारी दस्तावेज होता है जिसमें जमीन के मालिक का नाम, उसके पिता का नाम, गांव, थाना नंबर, खता नंबर, खेसरा नंबर और जमीन की चौहद्दी यह सभी चीज इसके अंदर लिखा हुआ होता है इसे अधिकार अभिलेख भी कहा जाता है.
  • जमाबंदी / रजिस्टर-2: यह वह सरकारी रजिस्टर होता है जिसमें यह दर्ज होता है कि वर्तमान में उस जमीन का लगान कौन दे रहा है और जमीन किसके नाम पर सक्रिय है.
  • खेसरा नंबर / सर्वे नंबर: यह सरकार द्वारा हर एक जमीन के टुकड़े को दी गई एक यूनिक संख्या होती है और इसको आप प्लॉट नंबर भी कह सकते है.
  • खाता नंबर: यह एक परिवार या एक व्यक्ति के अंतर्गत आने वाले सभी खेसरा नंबरों का एक सामूहिक अकाउंट नंबर होता है, जिसको हम खाता नंबर कहते है.
  • दाखिल-खारिज: इसमें जब जमीन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर होती है तो सरकारी रिकॉर्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया को दाखिल-खारिज कहते हैं.
  • म्युटेशन डीड: इसको हम नामांतरण पत्र के नाम से भी जानते है, जो यह साबित करता है कि जमीन आपके पूर्वजों के नाम चढ़ी हुई है.
राज्यों के आधिकारिक भूलेख पोर्टलOfficial Link
उत्तर प्रदेशClick Here

तरीका 1: ऑनलाइन माध्यम से 100 साल पुरानी जमीन का रिकॉर्ड कैसे निकालें?

आपको अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बतादू की लगभग आज के समय में भारत सरकार के Digital India Land Records Modernization Programme के तहत लगभग सभी राज्यों ने अपने 50 से 100 साल पुराने भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया है और अगर आपके पास कोई कागज नहीं है, तब भी आप सिर्फ अपने दादाजी के नाम से इसे खोज सकते हैं, जिसको मैं निचे बहुत ही अच्छे से बताया हूँ.

यह भी पढ़े: Janani Suraksha Yojana 2026: अब गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹6,000? ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन खोजने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने राज्य के संबंधित भूलेख या राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • उसके बाद आप अपने जिले और तहसील को चुने.
  • फिर खोजने का विकल्प चुनें.
  • उसके नाद आप अपने दादाजी का नाम दर्ज करे.
  • नाम सर्च करते ही उस नाम के सभी व्यक्तियों की सूची आ जाएगी उसमे आप अपने पिता/दादा के नाम और पिता के नाम का मिलान करके सही रिकॉर्ड पर क्लिक करें.
  • फिर स्क्रीन पर आपकी जमीन का पूरा विवरण खुल कर आ जायेगा उसको आप एक प्रिंटआउट निकाल लें या PDF सेव कर लें.

तरीका 2: ऑफलाइन माध्यम से 100 साल पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें?

मैं आपको बतादू की बहुर बार ऐसा भी हो जाता है कि 100 साल पुराना रिकॉर्ड बहुत ज्यादा पुराना होने के कारण इंटरनेट पर अपलोड नहीं हो पाता या डेटा नॉट फाउंड दिखाता है, तो आपको ऐसी स्थिति में आपको ऑफलाइन पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करना होगा, जो कि सबसे अचूक और कानूनी रूप से मजबूत तरीका है.

जिला अभिलेखागार जाएं

आपको तो यह बात पता ही है कि हर जिले के कलेक्ट्रेट या समाहर्ता कार्यालय में एक अभिलेखागार होता है यहां जिले की स्थापना के समय से लेकर अब तक के सभी जमीनी सर्वे और बंदोबस्त के मूल दस्तावेज सुरक्षित रखे जाते हैं.

  • यहाँ पर आप सबसे पहले अभिलेखागार के प्रभारी अधिकारी के नाम एक आवेदन पत्र लिखें और इसमें लिखें कि आपके दादाजी के नाम की जमीन का रिकॉर्ड खो गया है और आपको उसकी ‘प्रमाणित प्रति चाहिए.
  • फिर आप आवेदन पात्र में अपने दादा/परदादा का नाम, गांव का नाम, पुराना थाना नंबर और अनुमानित वर्ष जरूर लिखें.
  • उसके बाद आप सरकारी नियमानुसार एक छोटी सी चालान फीस या सर्च शुल्क काउंटर पर जमा करें.
  • उसके बाद वहां के कर्मचारी पुराने बड़े-बड़े रजिस्टरों में आपके पूर्वजों के नाम से दर्ज पन्नों को खोजेंगे और रिकॉर्ड मिलने पर आपको उसकी एक मुहर लगी हुई सर्टिफाइड कॉपी दे दी जाएगी, जिसकी कानूनी मान्यता असली कागज के बराबर होती है.

अंचल कार्यालय या तहसील से संपर्क करें

अगर आपके पास जिला मुख्यालय जाने का समय नहीं है, तो आप अपनी स्थानीय तहसील या अंचल कार्यालय में जाकर लेखपाल/पटवारी या राजस्व कर्मचारी से मिल सकते हैं और मैं आपको बता देता हूँ कि पटवारी के पास एक ‘रजिस्टर-2 होता है इस रजिस्टर में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे लगान और मालिकाना हक का ब्योरा होता है और अगर चाहे तो इस पटवारी को अपने गांव और दादाजी का नाम बताकर आप अपनी जमीन का खाता-खेसरा नंबर निकलवा सकते हैं और एक बार जब आपको वहां से खाता और प्लॉट नंबर मिल जाएगा, तो आप आसानी से मुख्य डीड की कॉपी निकलवा सकेंगे.

निबंधक कार्यालय

अगर आपको यह पता है कि यह जमीन आपके दादाजी ने किसी से खरीदी थी तो वह जमीन निश्चित रूप से रजिस्टर्ड हुई होगी और जिस तहसील या क्षेत्र में जमीन आती है, वहां के Sub-Registrar Office में जाएं और वहां एक इंडेक्स रजिस्टर होता है, जिसमें साल दर साल खरीदी और बेची गई जमीनों के खरीदार और विक्रेता का नाम दर्ज होता है आप वहां एक निश्चित शुल्क देकर पिछले 30, 50 या 100 सालों का इंडेक्स सर्चकरवा सकते हैं और नाम मैच होने पर आपको उस पुरानी सेल डीड की प्रमाणित नकल मिल जाएगी.

पुरानी जमीन खोजने के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें?

जब आप अपने 100 साल पुरानी और कीमती जमीन के कागजात ढूंढने निकलते हैं, तो आपके आस पास के बिचौलिए और ठग सक्रिय हो जाते हैं इनसे बचने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

  • दलालों के झांसे में न आएं: सबसे पहले तो आप किसी भी तरह के दलालों के चक्कर में ना पड़े.
  • सर्टिफाइड कॉपी पर मुहर जरूर देखें: और जब भी आपको जिला अभिलेखागार या रजिस्ट्री ऑफिस से कोई डुप्लीकेट कागज मिले तो आप यह सुनिश्चित करें कि उस पर Certified Copy या सत्य प्रतिलिपि की गोल मुहर लगी हो और संबंधित अधिकारी के तारीख के साथ हस्ताक्षर हों बिना मुहर का कागज कोर्ट या बैंक में मान्य नहीं होता है.
  • जमीन का वर्तमान स्टेटस चेक करें: और आप अपना कागजात ढूंढने के साथ-साथ इसको भी ऑनलाइन चेक कर लें कि कहीं उस जमीन को किसी और ने फर्जी तरीके से अपने नाम तो नहीं करवा लिया है और अगर ऐसा है, तो आप तुरंत कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले.

FAQs

1. क्या 100 साल पुरानी जमीन की प्रमाणित प्रति (Certified Copy) कोर्ट में मान्य होती है?

जी हां, भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act) के तहत सरकारी अभिलेखागार या रजिस्ट्री कार्यालय से जारी की गई प्रमाणित प्रति (Certified Copy) को असली दस्तावेज के बराबर ही कानूनी मान्यता प्राप्त है.

2. अगर जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं दिख रहा है, तो क्या जमीन सरकारी हो गई?

बिल्कुल नहीं. बहुत से राज्यों में 50 या 100 साल पुराने रिकॉर्ड्स का पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ है. इसका मतलब सिर्फ यह है कि रिकॉर्ड अभी कंप्यूटर पर नहीं चढ़ा है, वह आज भी जिला रिकॉर्ड रूम में कागजी रूप में सुरक्षित है.

3. पुरानी जमीन का खतियान निकालने में कुल कितना सरकारी खर्च आता है?

यह अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर जिला अभिलेखागार से खतियान या रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति निकालने की सरकारी फीस मात्र ₹50 से ₹200 के बीच होती है.

4. क्या पटवारी या लेखपाल पुरानी जमीन का मालिकाना हक बदल सकता है?

नहीं, पटवारी के पास मालिकाना हक बदलने का कोई अधिकार नहीं होता. वह सिर्फ वर्तमान रिकॉर्ड को मेंटेन करता है. मालिकाना हक बदलने का अधिकार केवल सक्षम न्यायालय (Court) या उच्च राजस्व अधिकारियों को ही है.

5. अगर दादाजी की जमीन का न तो खाता नंबर पता है और न ही खेसरा नंबर, तो शुरुआत कहां से करें?

घबराइए मत! अगर आपके पास कोई नंबर नहीं है, तो आप अपने राज्य के ‘भूलेख’ (Bhulekh) पोर्टल पर जाकर “खातेदार के नाम से खोजें” वाले विकल्प को चुनें. वहां अपने दादाजी या परदादाजी का नाम डालकर आप आसानी से अपनी जमीन का खाता और खेसरा नंबर ढूंढ सकते हैं.

निष्कर्ष:

दोस्तों मैं यह मानता हूँ कि दादा-परदादा की 100 साल पुरानी जमीन का कागज गुम हो जाना यह एक निश्चित रूप से एक बड़ी समस्या है, लेकिन आज के समय में यह डिजिटल और कानूनी व्यवस्था में यह लाइलाज नहीं है और इसके लिए आपको सबसे पहले तो ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर अपने पूर्वजों के नाम से सर्च करना चाहिए अगर वहां बात न बने, तो आप बिना परेशान हुए जिला अभिलेखागार का रुख करना चाहिए.

जहां 100% मामलों में पुराना रिकॉर्ड मिल ही जाता है और कानूनी वारिस होने के नाते वंशावली और पुलिस की एफआईआर को हमेशा अपने साथ तैयार रखें और आप अपनी जमीनों के हक के लिए सजग रहें क्योकि जमीन सिर्फ मिट्टी का टुकड़ा नहीं, आपके परिवार का इतिहास और भविष्य की सुरक्षा है.

Leave a Comment