दोस्तों आपको तो पता ही है कि हमारे देश के अंदर आज भी ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं और सही जानकारी के कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी समस्या को जड़ से दूर करने के लिए सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना को चालू किया है.
और मैं आपको बतादू की हाल ही के दिनों में इंटरनेट, सोशल मीडिया और समाचारों में एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है कि “जननी सुरक्षा योजना के तहत अब गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता कर रही है और इस खबर को लेकर देश के अंदर महिलाओं और उनके परिवारों में काफी उत्सुकता है.
लेकिन क्या आप सच में जानना चाहते है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत 6,000 रुपये मिल रहा है या फिर यह बात झूटी है और अगर आपको इसके बारे में पता लगाना है, तो मैं आपको इस लेख के अंदर उन सभी बातो को बताया हूँ कि इसके अंदर महिलओं को कितना पैसा मिलाता है और इसके अंदर क्या पात्रता माँगा जाता है.
जननी सुरक्षा योजना 2026 क्या है?
मैं आपको बतादू की जननी सुरक्षा योजना भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित एक बेहद महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना में से एक है और इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से इसको की गई है.
और इस योजना का मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को घर पर प्रसव कराने के बजाय सरकारी अस्पतालों या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में डिलीवरी कराने के लिए प्रोत्साहित करना है और जब भी कोई महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देती है, तो उसे सरकार द्वारा नगद वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह प्रसव के दौरान और उसके बाद अपनी सेहत और खान-पान का ध्यान रख सके और उसके खाने पिने के कोई परेशानी ना हो.
| योजना का नाम | Janani Suraksha Yojana 2026 |
| लाभार्थी | गर्भवती महिलाओं |
| कुल वित्तीय सहायता | ₹6,000 |
| Apply Online | Apply Now |
जननी सुरक्षा योजना (JSY) के मुख्य उद्देश्य
क्या आपको पता है कि सरकार को इस योजना को लागु करने के पीछे क्या उद्देश्य है और अगर नहीं पता है, तो मैं आपको क्या उद्देश्य है.
- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना: सबसे पहली बात यह है कि आज के समय में भी ग्रामीण इलाकों में दाई या अप्रशिक्षित लोगों द्वारा घर पर प्रसव कराने का चलन है, जिससे जच्चा-बच्चा की जान को खतरा रहता है और यह योजना महिलाओं को अस्पताल आने के लिए प्रेरित करती है.
- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी: और अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव होने से प्रसव के दौरान होने वाली मौतों के आंकड़ों में भारी कमी आई है.
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा: और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए प्रसव के खर्च और उसके बाद महिला के पोषण के लिए यह राशि अत्यंत मददगार साबित होती है.
- निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं: इसके तहत न केवल नकद पैसे मिलते हैं, बल्कि सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन सहित सभी प्रकार के प्रसव पूरी तरह मुफ्त होते हैं.
जननी सुरक्षा योजना 2026 के तहत मिलने वाली सहायता राशि
और मैं आपको बतादू की JSY के तहत मिलने वाली राशि को क्षेत्र और राज्यों की श्रेणी के आधार पर तय किया गया है और निचे मैं आपको कुछ तालिका बनाया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढ़े.
| क्षेत्र | गर्भवती महिला को मिलने वाली राशि | आशा (ASHA) कार्यकर्ता को मिलने वाली राशि | कुल बजट/पैकेज |
| ग्रामीण क्षेत्र | ₹1,400 | ₹600 | ₹2,000 |
| शहरी क्षेत्र | ₹1,000 | ₹400 | ₹1,400 |
जननी सुरक्षा योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड
अगर आप इसके पात्र है और इसका लाभ लेना चाहते है, तो सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित शर्तों और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है.
- सबसे पहले तो आवेदिका महिला भारत की स्थायी निवासी होना चाहिए.
- उसके बाद से गर्भवती महिला की आयु कम से कम 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
- उसके बाद से इस योजना का नकद लाभ केवल तभी मिलेगा जब प्रसव किसी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), या सरकार द्वारा चयनित/मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में हुआ हो.
- और कम प्रदर्शन वाले राज्यों के अंदर सभी गर्भवती महिलाओ को इसका लाभ दिया जाता है.
- उच्च प्रदर्शन वाले राज्यों के अंदर केवल पहले दो बच्चों के जीवित जन्म तक ही इस योजना का लाभ दिया जाता है.
- और यदि अत्यंत आपातकालीन स्थिति में गरीबी रेखा से नीचेजीवन यापन करने वाली किसी महिला का प्रसव घर पर होता है, तो भी उसे सरकार द्वारा ₹500 की सहायता राशि दी जाती है, बशर्ते उसकी उम्र 19 वर्ष से अधिक हो.
यह भी पढ़े : Muskaan Scholarship 2026: कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को मिलेगी ₹12,000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको Janani Suraksha Yojana के अंदर लाभ लेना है और आपको ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरना है, तो निचे मैं आपको कुछ जरूरी दस्तावेज को बताया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढ़े और अपने पास रखे.
- सबसे पहले तो गर्भवती महिला का आधार कार्ड
- उसके बाद मतदाता पहचान पत्र
- उसके बाद से जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड
- फिर सरकारी अस्पताल द्वारा जारी प्रसव प्रमाण पत्र
- फिर आपका बैंक खाता पासबुक
- और आपका बीपीएल राशन कार्ड
- फिर आपका जाति प्रमाण पत्र
- फिर पासपोर्ट साइज फोटो
जननी सुरक्षा योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो आपको पहले इसके अंदर अपना फॉर्म भरना होगा और अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भर पते है, तो मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ कि आप कैसे इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और इसका लाभ ले सकते है.
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
मैं आपको बतादू की देश के अधिकांश हिस्सों में इस योजना का लाभ ऑफलाइन माध्यम से ही तुरंत मिल जाता है, निचे मैं आपको निचे कुछ तरीके को बताया हूँ कि कैसे आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- आंगनबाड़ी या आशा से संपर्क करें: और आपको तो पता ही है कि किसी महिला को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चले, उन्हें तुरंत अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता या आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर अपना नाम दर्ज कराना चाहिए.
- MCP कार्ड बनवाएं: उसके बाद से पंजीकरण के बाद आपको एक ममता कार्ड बनाता है इसमें आपकी सभी स्वास्थ्य जांचों और आगामी टीकों का विवरण दर्ज होता है.
- अस्पताल में भर्ती के समय: और जब प्रसव का समय आए, तो सरकारी अस्पताल में भर्ती होते समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और MCP कार्ड वहां मौजूद JSY डेस्क या संबंधित एएनएम/डॉक्टर को जमा करा दें.
- सत्यापन और भुगतान: अस्पताल के कर्मचारी आपके दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और प्रसव के बाद या अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय आपके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है तथा कई बार अस्पताल द्वारा मौके पर ही चेक या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भुगतान स्वीकृत कर दिया जाता है.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आप आप स्वयं या किसी सीएससी केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो निचे मैं आपको बताया हूँ, जिससे आप अपनी फॉर्म को आसानी से अपने घर से ही भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको जननी सुरक्षा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आप वहा से अपना फॉर्म डाउनलोड करे.
- उसके बाद आप वहा पर स्पानी सभी जानकारी भरें.
- फिर आप अपना सभी दस्तावेज भरे.
- उसके बाद आप अपनी भरी गई फॉर्म को जाना करदे.
FAQs
1. क्या जननी सुरक्षा योजना के तहत सचमुच ₹6,000 मिलते हैं?
सीधे तौर पर जननी सुरक्षा योजना में ग्रामीण महिलाओं को ₹1,400 और शहरी महिलाओं को ₹1,000 मिलते हैं. लेकिन जब इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के साथ जोड़ा जाता है, तो कुल सहायता राशि ₹6,000 से लेकर ₹7,400 तक हो जाती है.
2. JSY योजना का पैसा प्रसव के कितने दिनों बाद बैंक खाते में आता है?
आमतौर पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 15 से 30 दिनों के भीतर पैसा सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
3. क्या गरीबी रेखा से ऊपर (APL) की महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं?
हाँ, यदि महिला उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे कम प्रदर्शन वाले राज्यों (LPS) में रहती है, तो वह चाहे किसी भी जाति या आय वर्ग (APL/BPL) की हो, सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराने पर उसे इस योजना का लाभ मिलेगा.
4. क्या दूसरे बच्चे के जन्म पर भी जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिलता है?
कम प्रदर्शन वाले राज्यों (LPS) में सभी प्रसवों के लिए यह योजना लागू है. जबकि उच्च प्रदर्शन वाले राज्यों (HPS) में यह केवल पहले दो जीवित बच्चों के जन्म तक ही सीमित है.
5. क्या इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी है?
नहीं, यह जरूरी नहीं है. आप प्रसव के समय अस्पताल में अपने दस्तावेज जमा करके बेहद आसानी से ऑफलाइन माध्यम से भी इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं. आपकी क्षेत्र की आशा बहू इसमें आपकी पूरी मदद करती है.
निष्कर्ष:
दोस्तों आपको तो पता ही होगा की केंद्र सरकार की तरफ से Janani Suraksha Yojana को चालू की गई है और यह योजना देश की गरीब और ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह योजना न केवल प्रसव के समय आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करके मां और बच्चे दोनों की जान की रक्षा करती है और अगर आप माँ बनाने वाली है तो आप इस योजना के अंदर अपना फॉर्म तुरंत भरे और इस योजना का लाभ ले.